15 साल पुरानी बसों पर लगेगा ब्रेक: हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं; बंद होंगी इतनी बसें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश में 15 साल से अधिक पुरानी कमर्शियल बसों को सड़कों से हटाने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के फैसले को बरकरार रखते हुए बस ऑपरेटर्स की सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं।
899 बसें होंगी बाहर
प्रदेश में फिलहाल 899 ऐसी कमर्शियल बसें संचालित हो रही हैं, जो 15 साल की निर्धारित उम्र पार कर चुकी हैं। ये बसें तकनीकी रूप से पुरानी और असुरक्षित मानी जा रही हैं, इसके बावजूद अब तक विभिन्न शहरों के बीच यात्रियों को ढो रही थी।
सरकार के आदेश को कोर्ट की मंजूरी
राज्य सरकार ने 14 नवंबर 2025 को इन बसों को हटाने का आदेश जारी किया था, जिसे बस ऑपरेटर्स ने कोर्ट में चुनौती दी थी। जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने इन सभी 10 याचिकाओं को खारिज कर दिया।
कोर्ट ने साफ कहा कि जब नियम और संशोधन पहले से वैध हैं, तो उनके आधार पर जारी आदेश को अवैध नहीं माना जा सकता।
परिवहन नीति पर सरकार का अधिकार
कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार को परिवहन नीति और स्टेज कैरिज परमिट से जुड़े फैसले लेने का पूरा अधिकार है। इस फैसले के बाद अब 15 साल से अधिक पुराने कमर्शियल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का रास्ता खुल गया है।
जबलपुर में सबसे ज्यादा खटारा बसें
जानकारी के मुताबिक, जबलपुर में सबसे ज्यादा पुरानी बसें संचालित हो रही हैं, जबकि रीवा संभाग में इनकी संख्या सबसे कम है। परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह ने आयुक्त विवेक शर्मा को इन बसों की सूची सौंप दी है, जिसके आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
बस ऑपरेटर्स की दलील
बस संचालकों का कहना है कि जब उन्हें परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट दिया गया था, तब उनकी बसों की उम्र 15 साल पूरी नहीं हुई थी, इसलिए अब उन्हें हटाना अनुचित है।हालांकि कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया।
रोजाना लाखों यात्रियों पर असर
मध्यप्रदेश में रोजाना करीब 11,000 वैध बसें सड़कों पर चलती हैं। एक बस में औसतन 40-50 यात्री सफर करते हैं, यानी रोजाना करीब 4.5 लाख लोग बसों से यात्रा करते हैं। ऐसे में इस फैसले का व्यापक असर पड़ने की संभावना है।
डबल बेंच में जा सकते हैं ऑपरेटर्स
याचिकाकर्ताओं ने संकेत दिए हैं कि वे इस फैसले को हाईकोर्ट की डबल बेंच में चुनौती दे सकते हैं।
इन बस ऑपरेटर्स ने दायर की थी याचिका
इस मामले में भोपाल समेत कई जिलों के बस ऑपरेटर्स विकास भार्गव, आरजे फौजदार बस सर्विस, रुकमनी राय, ममता रघुवंशी, सुनीता जैन, प्रहलाद भक्त यादव, दमोह जिला बस ऑपरेटर यूनियन, हेमवती चौरासिया, शेख नावेद और मोहम्मद अमीर ने याचिका दायर की थी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!