अवैध पेंट हॉउस का अहंकार सड़क पर बेकसूर की हत्या: सोशल मीडिया पर दिखाता था कानून तोड़ने की स्टाइल; तेज रफ्तार और हूटर का शौक पड़ा भारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

चालान पर चालान, फिर भी नहीं सुधरा आरोपी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र में इंजीनियर शंपा पांडे (पाठक) की मौत के मामले में आरोपी मोहनीश चौधरी उर्फ जाट के आपराधिक रिकॉर्ड का लगातार खुलासा हो रहा है।
पुलिस कार्रवाई के बावजूद आरोपी पर न तो चालान का असर हुआ न ही कानून के डर का। तेज रफ्तार, बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, हूटर व बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने जैसे कई मामलों में कार्रवाई के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था। जिसका भुगतान उसके और मृतक के परिवार को उठाना पड़ रहा हैं।
जानकारी के मुताबिक लसूड़िया थाना क्षेत्र की शिव वाटिका स्थित सागर समृद्धि एनक्लेव में हुए चर्चित हत्याकांड में आरोपी मोहनीश चौधरी उर्फ जाट की लापरवाह और आपराधिक प्रवृत्ति की परतें खुलती जा रही हैं। खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी मोहनीश चौधरी को कम उम्र से ही ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने की आदत थी। करीब आधा दर्जन से अधिक बार उसकी गाड़ी पर चालान की कार्रवाई हो चुकी है। कई बार यातायात पुलिस ने उसकी कार पकड़ी, जबकि एक बार लसूड़िया पुलिस भी उसे पकड़ चुकी है।
इसके बावजूद आरोपी की हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। खास बात यह भी है कि आरोपी सोशल मीडिया पर भी अपनी खतरनाक ड्राइविंग के वीडियो और फोटो शेयर करता था। तेज रफ्तार में कार चलाना, कार ड्रिफ्टिंग करना, पुलिस कार्रवाई को चुनौती देने जैसे पोस्ट उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर भरे पड़ी हैं।
इससे साफ होता है कि आरोपी को कानून का कोई डर नहीं था, बल्कि वह नियम तोड़ने को स्टाइल समझता था। खास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार यदि नाबालिग द्वारा वाहन चलाते हुए बार-बार नियम तोड़े जाते हैं तो वाहन का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने तक का प्रावधान है। साथ ही वाहन मालिक पर भारी जुर्माना और कार्रवाई भी की जा सकती है। बावजूद इसके आरोपी के खिलाफ पहले सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उसके हौसले बढ़ते गए।
पूर्व में की गई कार्रवाई में कई गंभीर अनियमितताएं
पूर्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ था। इनमें बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, ब्लैक फिल्म का उपयोग, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाना, अनधिकृत हूटर और सायरन लगाना, वाहन में अवैध बदलाव करना और खतरनाक ढंग से तरीके से वाहन चलाना शामिल है।
इसके अलावा आदेशों की अवहेलना और पुलिस को जानकारी देने से इनकार करने जैसे मामले भी सामने आए थे। इस पूरे मामले ने शहर में लापरवाह ड्राइविंग और कानून की अनदेखी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोगों का कहना है कि यदि पहले ही सख्त कार्रवाई होती तो शायद यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी। जिसमें कानून यह कहता है कि, यदि नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है तो गाड़ी जब्त कर उसके परिजन को बुलाकर मजिट्रेट के सामने पेश किया जाता है।
पेंट हाउस की नहीं थी अनुमति, निगम ने कराया नोटिस तामील
बताया जा रहा है कि नगर निगम ने सागर समृद्धि एनक्लेव स्थित पेंट हाउस को अवैध निर्माण मानते हुए नोटिस जारी किया है। भवन अधिकारी विशाल राठौर के मुताबिक मल्टी का 2023 में नक्शा पास हुआ था, उस समय पेंट हाउस के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। हालांकि मल्टी मालिक को नोटिस तामील करा दिया गया है। वहीं मामले को लेकर बिल्डर भरत बाहेती को कॉल किया तो उनका नंबर बंद आया।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!