खबर
Top News

आरोप झूठा: समझौते से किया था इनकार; एसआई पाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अप्रैल 2026, 3:12 pm
शेयर करें:
आरोप झूठा

सालों की नौकरी में पहला विवाद, नाइट में टीआई व एडीसीपी भी थे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ क्षेत्र में टैक्सी ड्राइवर अभिषेक पाटिल द्वारा आत्महत्या के बाद निलंबित राजेंद्र नगर थाने के एसआई मनोहर पाल ने अपने ऊपर लगे 50 हजार रुपए मांगने और मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

उनका कहना है कि उन्होंने रकम की मांग नहीं की, उल्टा समझौता कराने से इनकार किया था। सीसीटीवी फुटेज में सच्चाई का खुलासा हो जाएगा, जिसमें घटना के दौरान थाने में टीआई व एडि. डीसीपी भी मौजूद थे।

एसआई मनोहर पाल के मुताबिक, सोमवार रात हुए एक्सीडेंट के बाद बीट पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को थाने लाए थे। वे नाइट ड्यूटी पर थे और मामले की जानकारी टीआई नीरज बिरथरे द्वारा उन्हें दी गई थी।

मामला मेरे पास आने पर अभिषेक पाटिल मुझे समझौता कराने का दबाव बना रहा था, मैंने सीधे शिकायतकर्ता से बात करने को कहा था। थाने में अभिषेक के आरोप लगाया था कि कपिल उससे कार की मरम्मत के लिए 25 हजार रुपए मांग रहा है।

मैंने ही दोनों पक्षों से आपस में बात कर मामला सुलझाने को कहा था। बाद में दोनों के बीच 10 हजार रुपए में समझौता होने की बात सामने आई थी। इसके बाद अभिषेक पाटिल ने मुझ पर क्यों आरोप लगाए, उसकी जानकारी मुझे नहीं है। इस दौरान एडीसीपी सुमित केरकेटा भी थाने में थे।

थाने के सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड है। 20 साल की सेवा में मुझ पर पहले कभी कोई आरोप नहीं लगा। अभिषेक पाटिल पर पहले से लूट, चोरी और मारपीट जैसे करीब 8 गंभीर केस हैं। फिलहाल तथ्यों के आधार पर जांच जारी है। बताते हैं, अभिषेक अपने परिवार से अलग पलाश परिसर में एक किन्नर के साथ लिव-इन में रह रहा था।

एसआई सर पर लगाए झूठे आरोप
एक वीडियो में ऑटो चालक दिलीप तंवर ने बताया कि उसने घटना की रात से एक दिन पहले रात को अभिषेक को अपनी ऑटो में बैठाया था। उसने सिलिकॉन सिटी जाने की बात कही थी। 200 रुपए बताने पर उसने 150 रुपए देने की बात कही।

मैंने सहमति दे दी। इस दौरान उसने शराब दुकान पर रूकने की बात भी कही। ऑटो में बैठने के बाद वह मोबाइल पर अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद करने लगा। आईपीएस के सामने उसने फोन काट दिया। इसके बाद रेती मंडी शराब दुकान पर ऑटो रुकवाया।

किसी को फोन किया और बियर की चार केन मांगी। सामने वाला कुछ देर में केन लेकर आ गया। इसके बाद अभिषेक मुझे कादम्बरी तक ले गया और पैसे देकर रवाना कर दिया। मैं भी सीधे अपने घर चला गया।

अगली सुबह पता चला कि उसने जान दे दी और एसआई मनोहर सर पर उनकी छबि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए, जबकि वह खुद पहले से ही किसी और बात को लेकर परेशान था।

पीड़ित चालक बोला... नहीं की थी पैसे की डिमांड
कपिल सोमानी के मुताबिक घटना के समय वह पान खाने रुका था। तभी तेज रफ्तार कार चालक (अभिषेक पाटिल) ने आते ही मेरी कार पीछे से ठोंक दी। विरोध किया तो चालक अभिषेक पाटिल बदसूलकी करने लगा। तभी आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को बुलाने को कहा।

घटना के समय चालक अभिषेक पाटिल नशे में धुत था। पुलिस आई और हमें थाने ले गई। वहां पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। मेरे द्वारा चालक अभिषेक पाटिल को सिर्फ गाड़ी का काम कराने का ही कहा था। टीआई नीरज बिरथरे आए।

उन्होंने भी अभिषेक पाटिल द्वारा समझौते का दबाव बनाने पर कहा था कि दोनों का आपसी राजीनामा हो रहा हैं तो ठीक है नही तो मेरी कपिल की ओर से एफआईआर कर देना।

उस समय किसी भी पुलिसकर्मी ने अभिषेक से पैसे की मांग नही की थी। अगले दिन अभिषेक काम कराने का कहकर चला गया था। पुलिस ने हम दोनों के नाम रजिस्टर में नोट किए उसके बाद हम अपने घर निकल गए।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 5 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 5 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 6 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 6 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 6 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 7 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 7 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 7 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 7 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 7 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 8 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 8 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 8 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 8 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!