खबर
Top News

प्रशासनिक आदेश ने बढ़ाई सियासी हलचल: सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष को हटाने के आदेश पर विवाद; मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अप्रैल 2026, 12:38 pm
शेयर करें:
प्रशासनिक आदेश ने बढ़ाई सियासी हलचल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रशासनिक आदेश ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया को पद से हटाने और सुविधाएं समाप्त करने के आदेश के बाद विवाद खड़ा हो गया है। खास बात यह है कि यह आदेश उसी विभाग से जारी हुआ है, जिसके मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से जुड़ा मामला
मामला नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से जुड़ा है, जहां से 13 अप्रैल 2026 को एक आदेश जारी कर प्रताप करोसिया का कार्यकाल समाप्त बताया गया। आदेश में उल्लेख किया गया कि उनकी नियुक्ति 15 अप्रैल 2023 से तीन वर्ष के लिए थी और 14 अप्रैल 2026 को यह अवधि पूरी हो गई, जिसके बाद उन्हें दी जा रही सभी शासकीय सुविधाएं स्वतः समाप्त मानी जाएं।

करोसिया ने बताया गलत
हालांकि, करोसिया इस आदेश को पूरी तरह गलत और अवैध बता रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी नियुक्ति आदेश में स्पष्ट रूप से “अगले आदेश तक” लिखी गई थी, न कि किसी निश्चित तीन वर्षीय अवधि के लिए। ऐसे में विभाग द्वारा एकतरफा कार्यकाल समाप्त घोषित करना नियमों के विपरीत है।

कांग्रेस नहीं, भाजपा के भीतर ही विवाद
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि करोसिया खुद भाजपा से जुड़े नेता हैं। ऐसे में भाजपा के ही एक नेता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े कर दिए हैं।

सचिव के अधिकार पर भी सवाल
करोसिया ने आदेश जारी करने वाली आयोग की सचिव बबीता मरकाम की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सचिव को इस प्रकार का आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है। साथ ही जिस 2008 के नियम का हवाला दिया गया है, वह बाद में 2017 में संशोधित हो चुका है, इसलिए उस आधार पर कार्रवाई करना गलत है।

मुख्यमंत्री को पत्र, कोर्ट पहुंचे करोसिया
प्रताप करोसिया ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेजी है। उन्होंने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि बिना शासन स्तर की मंजूरी के यह आदेश जारी किया गया, जो न सिर्फ नियमों के खिलाफ है बल्कि सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने आदेश को कोर्ट में चुनौती देते हुए स्टे भी प्राप्त कर लिया है और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

राजनीतिक अटकलें तेज
मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह सवाल उठ रहा है कि जब विभाग के मंत्री खुद इंदौर से हैं, तो उनके ही क्षेत्र के एक भाजपा नेता के साथ ऐसा निर्णय कैसे हो गया। कुछ नेताओं का मानना है कि इसके पीछे राजनीतिक या संगठनात्मक कारण हो सकते हैं, हालांकि आधिकारिक रूप से इस पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल मामला प्रशासन और राजनीति दोनों स्तर पर उलझता नजर आ रहा है। अब सभी की नजर इस पर है कि मुख्यमंत्री स्तर पर इस विवाद का क्या समाधान निकलता है।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 14 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 14 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 15 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 15 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 16 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 16 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 16 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 16 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 16 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 16 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 17 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 17 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 17 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 17 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 17 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 17 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 17 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!