इस चर्चित ट्रैवल्स पर प्रशासन की सख्ती: बसें सीज; हाईकोर्ट ने भी सड़क पर पार्किंग पर लगाई रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए विवादित हंस ट्रैवल्स की बसों पर कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने सड़क पर अवैध रूप से खड़ी बसों को सीज कर दिया, जिससे ट्रैवल्स संचालक को बड़ा झटका लगा है।
बताया जा रहा है कि हंस ट्रैवल्स लंबे समय से शहर की सड़कों पर मनमाने तरीके से बसें खड़ी कर ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहा था। पहले भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर बसें जब्त की जाती थीं, लेकिन जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया जाता था। इस बार बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बसों को तुरंत रिलीज नहीं किया।
कार्रवाई के खिलाफ ट्रैवल्स संचालक अरुण गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की बेंच में हुई सुनवाई के दौरान ट्रैवल्स की ओर से कहा गया कि बसों को जब्त करने की कार्रवाई अवैध है और प्रशासन पर लागत (कॉस्ट) लगाई जानी चाहिए। वहीं, शासन और प्रशासन की ओर से दलील दी गई कि जुर्माना स्वीकार है, लेकिन भविष्य में सड़क पर बसें खड़ी करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि जुर्माना जमा कराने के बाद बसें छोड़ी जा सकती हैं, लेकिन ट्रैवल्स संचालक को सख्त हिदायत दी गई कि आगे से सड़क पर अवैध पार्किंग नहीं की जाएगी। यदि आदेश का उल्लंघन हुआ, तो प्रशासन को सख्त कार्रवाई का अधिकार होगा।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चल रही जनहित याचिकाओं के तहत गठित समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में अवैध पार्किंग और सड़क पर कब्जे को ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बताया था। इसी के आधार पर प्रशासन अब ऐसे मामलों में सख्ती बरत रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!