अचानक धंसी सड़क: 20 फीट गहरा गड्ढा हुआ; टला बड़ा हादसा, बैरिकेडिंग कर रास्ते को सुरक्षित किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र की वाल्मिकी बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। देखते ही देखते सड़क पर करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना के बाद इलाके से गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई और लोगों को आसपास की सड़क के भी धंसने का डर सताने लगा।
बैरिकेडिंग कर रास्ते को सुरक्षित किया
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ते को सुरक्षित किया। राहत की बात यह रही कि जिस वक्त सड़क धंसी, उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। यदि उस समय कोई वाहन मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
नीचे ड्रेनेज लाइन, धंसने की वजह पर जांच
नगर निगम के मुताबिक, जिस स्थान पर सड़क धंसी है, उसके नीचे ड्रेनेज लाइन गुजर रही है। फिलहाल सड़क धंसने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। आशंका है कि ड्रेनेज लाइन में किसी तरह की खराबी या उसके पास बने चैंबर के कारण नीचे की मिट्टी कमजोर हुई और सड़क अचानक बैठ गई।
लापरवाही सामने आई तो होगी कार्रवाई
नगर निगम की टीम मौके पर जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि सड़क के नीचे की संरचना में क्या खराबी हुई और इतनी बड़ी जगह अचानक कैसे धंस गई। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
20 फीट गहरे गड्ढे ने शहर की सड़कों की सुरक्षा और भूमिगत ड्रेनेज व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल बैरिकेडिंग कर लोगों को घटनास्थल से दूर रखा गया है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!