खबर
Top News

पलभर में प्रलय: धरती हिली, पहाड़ टूटे, नेपाल तबाह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 1:30 pm
शेयर करें:
पलभर में प्रलय

केदारनाथ धाम से भी आई बड़ी प्रलयंकारी आपदा, 175 मौतें, 663 लापता

139 भारतीय भी लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए श्रद्धालुओं पर टूट पड़ी नेपाली आपदा, बढ़ सकती है भारतीय हताहतों की संख्या

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नेपाल-चीन (तिब्बत) सीमा पर 26 अगस्त 2026 को आई भीषण अचानक बाढ़ और मलबे के बहाव ने एक महात्रासदी का रूप ले लिया है। इस आपदा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से अधिक लोग लापता हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय और अन्य विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

कैलाश मानसरोवर जाने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं के अब तक लापता होने की खबर है। भारत सबसे पहला मददगार बना। अब दुनियाभर से नेपाल की तरफ मदद की बाढ़ आ गई है। बावजूद इसके पूरे नेपाल में शोक पसरा हुआ है।

सबकुछ बहा ले जाने वाली आपदा कैसे आई ?
बुधवार, 26 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे, तिब्बत सीमा से सटे नेपाल के रसुवा और नुवाकोट जिलों में भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में अचानक पानी का एक प्रलयंकारी सैलाब उठा।

पानी और मलबे की दीवार इतनी विशाल थी कि नदी के सामान्य स्तर से 270 फीट (80 मीटर) ऊंचाई तक बसे गांव, सड़कें, गाड़ियां और सीमा चौकियां, जिसमे चीन का ग्यीरोंग पोर्ट भी पलक झपकते ही बह गए।

हजारों को हताहत करने वाली आपदा क्यों आई?
शुरुआती खबरों में इसे भूकंप का असर माना जा रहा था, लेकिन अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि तबाही का मुख्य कारण हिमालयी क्षेत्र में एक विशाल ग्लेशियर का ढहना था, लेकिन गुरुवार सुबह नेपाल के इस हादसे की तकनीकी रिपोर्ट आ गई, जिसमें तिब्बत की तरफ वाले हिस्से में सुबह 8 बजकर 34 मिनट पर आए भूकंप को जिम्मेदार बताया गया है।

ये भूकंप 4.4 की तीव्रता वाला था। इससे ग्लेशियर और चट्टानें खिसक गईं। पहाड़ों पर करीब 2,000 फीट चौड़ा ग्लेशियर का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिरा। इस विशाल मलबे और बर्फ ने एक नदी का रास्ता रोक दिया।

यहां झील जैसी बन गई। जब मलबे के पीछे भारी मात्रा में पानी जमा हो गया, तो वह अस्थायी बांध अचानक टूट गया। इसके बाद मलबे और पानी का एक महासैलाब बेहद तेज गति से नीचे की घाटियों में आ गया।

शायद प्रलय भी ऐसा नहीं होगा। न किसी हॉलीवुड-बॉलीवुड ने ऐसे प्रलयंकारी आपदा को फिल्माने का दृश्य अपने जेहन में लाया होगा। ऐसा भयावह मंजर कि कल्पना करना मुश्किल कि कुदरत का ऐसा रुद्रावतार भी होता है? 2013 में भारत के केदारनाथ में मंडराई मौत भी इस मंजर के आगे कमतर नजर आई।

नेपाल में जो कल आपदा आई, उसने पूरी दुनिया को सदमें में ला दिया। इस छोटे से पहाड़ी देश में पहाड़ों से ऐसी सुनामी उतरी कि पूरा देश पलभर में तबाह हो गया। ऐसी भयानक बाढ़ आई कि हजारों अब तक लापता हैं। पानी की लहरें 30 से 50 फीट तक ऊंची उठी और ऊंचाई तक बसे गांव, कस्बे, शहर भी मलबे में दब गए।

निचले इलाकों का तो नामोनिशान ही नहीं बचा। तिब्बत व चीन वाले हिस्से से आई इस तबाही की तीव्रता भूकंप जैसी न केवल महसूस हुई, बल्कि दर्ज भी हुई। 2 करोड़ घनमीटर अतिरिक्त पानी जब पहाड़ों से चट्टान, पत्थर, मलबा, मिट्टी व हजारों पेड़ों के साथ बहता हुआ जब नेपाल में उतरा तो जिंदगी बचाने का किसी को वक्त ही नहीं मिला।
जो वीडियो, रील व विजुअल नेपाल की इस आपदा के आ रहे हैं, उन्हें देख कलेजा मुंह पर आ रहा है। रुलाई फूट रही है। जान बचाते, भागते सैकड़ों लोगों को सैलाब में समाते आंखें अब देख नहीं पा रही हैं।

इस आपदा में मौत का सरकारी आंकड़ा भले ही अभी 200 के आसपास हो, लेकिन आपदा की भयावहता साफ बता रही है कि हजारों लोग असमय काल कवलित हो गए। अब सब तरफ से नेपाल की मदद के लिए हाथ बड़े हैं। भारत सबसे पहला मददगार बन नेपाल की धरती पर पहुंच गया हैं। तलाश अब उन जिंदगियों की शुरू हुई हैं, जो लापता के आंकड़े में दर्ज हैं।

2 करोड़ घन मीटर अतिरिक्त पानी, भूकंप जैसी तीव्रता...ग्लेशियर गिरने की घटना इतनी भयानक थी कि इससे धरती में 5.2 तीव्रता के भूकंप जितना कंपन रिकॉर्ड हुआ। एक साथ नदियों में 2 करोड़ घन मीटर अतिरिक्त पानी आ गया।

पानी 30 से 50 फीट तक ऊंचा उठा। वैज्ञानिकों का मानना है कि बढ़ते वैश्विक तापमान के कारण हिमालय के ग्लेशियर कमजोर और अस्थिर हो रहे हैं, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। नेपाल में अब तक 157 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं और तिब्बत के हिस्से में भी भारी हताहतों की खबर है।

तिब्बत में भी 558 लोग लापता है, जिसमें अधिकांश पर्यटक हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में 139 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जो तिब्बत में कैलाश मानसरोवर की धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। इसके अलावा अमेरिका के 47, ब्रिटेन के 33, ऑस्ट्रेलिया के 34 और कनाडा के 24 पर्यटक भी लापता हैं।

13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स तबाह, 19 बड़े पुल टूटे, सड़कें बर्बाद...प्रलयंकारी आपदा ने नेपाल के इन्फ्रास्ट्रक्चर को एक तरह से तबाह कर दिया। ग्यीरोंग बॉर्डर क्रॉसिंग पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। भोटे कोशी नदी पर बनी कई महत्वपूर्ण लगभग 13 पनबिजली परियोजनाएं यानी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट और 19 पुल बह गए हैं।

अब सब तरफ राहत व बचाव युद्धस्तर पर चल रहा है। नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल युद्ध स्तर पर हेलीकॉप्टरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। प्रभावित इलाकों में संचार और रास्ते पूरी तरह ठप हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात कर हरसंभव मानवीय सहायता और राहत सामग्री भेजने का आश्वासन दिया है। भारतीय वायुसेना के विमान रेस्क्यू टीमों और मेडिकल सप्लाई के साथ सबसे पहले नेपाल पहुंचे।

अलर्ट: खतरा अभी टला नही...मौसम वैज्ञानिकों ने नदियों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी की है, क्योंकि पहाड़ों में हलचल के चलते दूसरे ‘जलप्रलय' या बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 13 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 13 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 14 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 14 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 14 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 14 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 14 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 14 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 14 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 14 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 15 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 15 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 15 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 15 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 15 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 15 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!