रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा: AICTSL की चार्टर्ड बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर; जानिए कब से शुरू होगी फ्री सेवा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रक्षाबंधन से पहले बहनों को AICTSL ने बड़ा तोहफा दिया है। AICTSL ने शहर से चलने वाली अपनी इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में महिलाओं की यात्रा 48 घंटे तक पूरी तरह मुफ्त करने का फैसला किया है। इस दौरान बहनों को मायके जाने और वापस लौटने के लिए किराया नहीं देना होगा।
27 अगस्त सुबह से शुरू होगी सुविधा
AICTSL की यह विशेष सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी। यानी लगातार 48 घंटे तक इंदौर से आने-जाने वाली महिलाओं को इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।
रक्षाबंधन पर घर जाने वाली महिलाओं के लिए यह पहल खास तौर पर राहत देने वाली है, क्योंकि त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से यात्रा खर्च भी बढ़ जाता है।
भोपाल से लेकर नीमच तक मिलेगा फायदा
मुफ्त यात्रा की सुविधा इंदौर से संचालित प्रमुख इंटरसिटी रूटों पर मिलेगी। इनमें भोपाल, सागर, उज्जैन, खरगोन, धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, गुना, अशोकनगर और ब्यावरा सहित कई प्रमुख शहर शामिल हैं।
रोज 5-6 हजार यात्री करते हैं सफर
AICTSL की इंटरसिटी चार्टर्ड बसों से सामान्य दिनों में रोजाना करीब 5 से 6 हजार यात्री सफर करते हैं। रक्षाबंधन के दौरान इन बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
ऐसे में 48 घंटे की मुफ्त यात्रा योजना से बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी और वे बिना किराए की चिंता किए अपने भाई-बहनों से मिलने जा सकेंगी।
त्योहार पर महिलाओं के लिए खास पहल
प्रशासन का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का विशेष पर्व है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी गई है। प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
संबंधित समाचार

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!