खबर
Top News

पहले पीटा फिर चौकीदार को कुचलकर मार डाला: डांसिंग कार में आपत्तिजनक हरकत किए जाने की शंका में टोकने गया था

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 1:11 pm
शेयर करें:
पहले पीटा फिर चौकीदार को कुचलकर मार डाला

कार सवार युवक पर हत्या का केस दर्ज, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

साथी युवती की भूमिका जांच रही पुलिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र की ला एक्जोटिका कॉलोनी में देर रात एक चौकीदार की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। कॉलोनी में एक नेवी ब्लू रंग की कार सुनसान स्थान पर खड़ी थी। कार में युवक-युवती सवार थे। कार को काफी देर तक एक ही स्थान पर खड़ा व हिलता-डुलता देखकर कॉलोनी के चौकीदार को उसमें आपत्तिजनक गतिविधि होने की आशंका हुई।

उसने कार सवार को टोका, तो चालक भड़क गया। उसने पहले चौकीदार से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और इसके बाद कार से उसे टक्कर मार दी। चौकीदार के गिरने के बाद आरोपी ने कार को दो-तीन बार आगे-पीछे करते हुए उसके ऊपर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल चौकीदार की मौत हो गई। घटना में मृतक की पत्नी और भानजा भी घायल हुए हैं।

घटना निपानिया बायपास ला एक्जोटिका कॉलोनी की है। मृतक धर्मेंद्र रामप्रसाद मालवीय (35) है। वह मूल रूप से राजौदा, खातेगांव का रहने वाला था व चार-पांच वर्षों से इंदौर में रहकर चौकीदारी कर रहा था। वह ला एक्जोटिका में चौकीदार था। परिवार के मुताबिक धर्मेंद्र रात में कॉलोनी की सुरक्षा और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखता था।

इसी दौरान एक नेवी ब्लू रंग की कार कॉलोनी में आई व एक मल्टी के सामने जाकर खड़ी हो गई। कार में एक युवक और युवती मौजूद थे। कार काफी देर तक वहीं खड़ी रही और उसके हिलने-डुलने के कारण धर्मेंद्र को अंदर आपत्तिजनक गतिविधि होने की आशंका हुई। इसके बाद वह कार के पास पहुंचा और चालक से कार बाहर ले जाने के लिए कहा।

धर्मेंद्र के टोकने पर कार चालक गुस्सा हो गया। वह कार से नीचे उतरा और धर्मेंद्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोपी ने धर्मेंद्र को थप्पड़ मारे और लात मारी। धर्मेंद्र ने घटना की जानकारी अपने सुपरवाइजर को फोन पर दी। इसी बात को लेकर चालक और अधिक नाराज हो गया। वह वापस कार में बैठा और धर्मेंद्र को कार से टक्कर मार दी।

अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर धर्मेंद्र की पत्नी ज्योति और उसका भानजा गोविंद सहित अन्य परिजन बाहर आ गए, पत्नी और भानजे धर्मेंद्र के पास मौके पर पहुंच गए। परिजन के मुताबिक चालक ने इसके बाद कार को रिवर्स करके लाया। पत्नी और भानजे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो धर्मेंद्र ने उन्हें धक्का देकर अलग किया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा कार आगे बढ़ाकर धर्मेंद्र को टक्कर मारी। धर्मेंद्र सड़क पर गिर गया।

इसके बाद चालक ने कार को फिर रिवर्स किया और धर्मेंद्र के पैर पर कार चढ़ा दी। घटना देखकर कॉलोनी के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और चालक को रोक लिया उसे बाहर निकाला तो वह नशे में था। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक से पूछा कि उसने यह क्या कर दिया युवक बोलने की हालत में नही था।

जिसके बाद परिजन और रहवासियों ने युवती से पहचान पूछी तो युवती ने चालक का नाम कमल उर्फ राज कुमावत निवासी अरंडिया बताया। इसके बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। इसके बाद परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल धर्मेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस
एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। वहीं एसीपी पराग सैनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीआई राजकुमार यादव सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक कॉलोनी में चौकीदारी करता था और घटना के समय कार सवारों को कॉलोनी से बाहर जाने के लिए कहने पहुंचा था। इसी बात को लेकर उसके और कार चालक के बीच विवाद हुआ। पुलिस को मारपीट और इसके बाद कार से कुचलने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही कॉलोनी में रहने वाले लोगों और मृतक के परिजन से पूछताछ की।

जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक मामले की बारीकी से जांच और संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। घटना में उसके साथ मौजूद युवती की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस उसकी पहचान और घटना के दौरान उसकी भूमिका के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं, ताकि विवाद शुरू होने से लेकर चौकीदार के घायल होने तक की पूरी घटना की कड़ी जोड़ी जा सके।

संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

7 minutes ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

14 minutes ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

22 minutes ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

23 minutes ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

25 minutes ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

35 minutes ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

39 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 1 hour ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 1 hour ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 1 hour ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 1 hour ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 1 hour ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 1 hour ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 2 hours ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

about 2 hours ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

about 2 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

about 2 hours ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!