कोर्ट मैरिज से नाराज मायके वाले ससुराल में घुसे: मारपीट के बाद नवविवाहिता को ले गए; तीन कारों से पहुंचे 10 से ज्यादा लोगों पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
झाबुआ जिले के खरडूबड़ी गांव में कोर्ट मैरिज से नाराज मायके पक्ष द्वारा नवविवाहिता को ससुराल से जबरन ले जाने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि युवती के परिजन और उनके साथ आए लोगों ने घर में घुसकर पति और उसके परिवार के साथ मारपीट की और इसके बाद नवविवाहिता को अपने साथ ले गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।
27 जुलाई को की थी कोर्ट मैरिज
फरियादी डिंपल पिता नानूराम टांक ने पुलिस को बताया कि वह किराना दुकान चलाता है। उसने अपनी मर्जी से 27 जुलाई 2026 को रियांशी के साथ कोर्ट मैरिज की थी।
शादी के बाद रियांशी उसके साथ ही रह रही थी। डिंपल के मुताबिक, इस शादी से रियांशी के पिता उदयसिंह नायक और उनका परिवार नाराज था।
डिंपल ने पुलिस को यह भी बताया कि 13 अगस्त को रियांशी के बयान दर्ज हो चुके थे और हाईकोर्ट की ओर से दोनों को सुरक्षा देने के निर्देश भी पुलिस को दिए गए थे।
तीन कारों से पहुंचे 10 से ज्यादा लोग
बुधवार दोपहर डिंपल, उसकी पत्नी रियांशी, मां शर्मिला और भाभी शीतल घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उदयसिंह नायक, शंकर नायक, धन्ना नायक और भमरसिंह नायक समेत 10 से ज्यादा लोग तीन कारों में वहां पहुंचे।
आरोप है कि घर में घुसते ही लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। डिंपल के सीने और उसकी भाभी शीतल के चेहरे पर चोट आने की बात सामने आई है।
मारपीट के बाद रियांशी को जबरन ले जाने का आरोप
डिंपल का आरोप है कि मारपीट के दौरान उदयसिंह और उसके साथियों ने रियांशी को पकड़ लिया और जबरन अपने साथ ले गए।
घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चार नामजद आरोपियों पर केस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उदयसिंह नायक, शंकर नायक, धन्ना नायक और भमरसिंह नायक को नामजद करते हुए बीएनएस की धारा 333, 140(3), 115(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश और नवविवाहिता की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और घटनाक्रम से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!