एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत: खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; फूड पॉइजनिंग की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की रहने वाली 10, 8 और 5 साल की तीन बहनों की तबीयत खाना खाने के कुछ ही देर बाद बिगड़ गई थी।
दो की इंदौर तो एक की इटारसी में मौत
उल्टी-दस्त के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दो बच्चियों की इंदौर में और तीसरी की इटारसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
रात में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
परिजनों के मुताबिक, पीथमपुर की एलएनटी कंपनी में काम करने वाले नरेंद्र सिंह के परिवार ने रात करीब 2 बजे दाल, चावल, रोटी और सब्जी खाई थी। खाना खाने के तुरंत बाद तीनों बच्चियों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए।
हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। इंदौर के अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।
छत्तीसगढ़ ले जाते समय तीसरी बच्ची की हालत बिगड़ी
दो बच्चियों की मौत के बाद परिजन उनके शव लेकर पैतृक गांव जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान एंबुलेंस में साथ मौजूद तीसरी बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजन उसे इटारसी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद बच्ची ने भी दम तोड़ दिया।
शव बिना पोस्टमॉर्टम सौंपने का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि इंदौर के अस्पताल में दो बच्चियों के शव बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही उन्हें सौंप दिए गए थे। तीसरी बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों शवों को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है।
पोस्टमॉर्टम और बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
बेटमा पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। चूंकि तीनों बच्चियों की तबीयत खाना खाने के तुरंत बाद बिगड़ी थी, इसलिए फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
इटारसी में कराया जाएगा पोस्टमॉर्टम
टीआई सौरभ पांडे के अनुसार तीनों बच्चियों का पोस्टमॉर्टम इटारसी में कराया जाएगा। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस भोजन, अस्पताल में हुए उपचार और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!