चीनी खरीदने पर लगी लिमिट: ब्लिंकिट-स्विगी से 5 किलो से ज्यादा नहीं मिलेगी; ऑफलाइन स्टोर पर भी 2-3 किलो की सीमा; त्योहारों से पहले सप्लाई और कीमतों पर सरकार की नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले देश में चीनी की कीमतों में तेज उछाल के बाद रिटेल और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने खरीद की सीमा तय कर दी है।
ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक ग्राहक को सीमित मात्रा में ही चीनी मिल रही है।
वहीं डीमार्ट और रिलायंस रिटेल जैसे बड़े स्टोरों ने भी प्रति ग्राहक 2 से 3 किलो तक की सीमा तय की है।
उपभोक्ता मामले विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 26 अगस्त को देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 65.05 रुपए प्रति किलो पहुंच गई।
26 जुलाई को यह करीब 48 रुपए किलो थी। यानी एक महीने में कीमत में करीब 35.5% की बढ़ोतरी हुई है।
किस प्लेटफॉर्म पर कितनी खरीद की सीमा?
ब्लिंकिट: अधिकतम 5 किलो
स्विगी इंस्टामार्ट: 1-1 किलो के दो पैकेट या 5 किलो का एक पैक
बिगबास्केट: अलग-अलग ब्रांड मिलाकर अधिकतम 6 किलो
डीमार्ट और रिलायंस रिटेल: प्रति ग्राहक 2 से 3 किलो
रिटेल सेक्टर से जुड़े लोगों के मुताबिक, खरीद की सीमा का उद्देश्य जमाखोरी रोकना और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को चीनी उपलब्ध कराना है।
थोक बाजार में भी बढ़े दाम
चीनी के दाम थोक बाजार में भी तेजी से बढ़े हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, थोक कीमत करीब 45 रुपए से बढ़कर 60.36 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच ही कीमतों में करीब 16% की वृद्धि दर्ज की गई थी।
उत्पादन और स्टॉक को लेकर दबाव
चीनी की कीमतों में तेजी के पीछे उत्पादन और उपलब्ध स्टॉक को लेकर चिंता को प्रमुख वजह माना जा रहा है।
इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) ने 2025-26 मार्केटिंग ईयर में एथेनॉल ब्लेंडिंग के बाद चीनी उत्पादन करीब 279 लाख टन रहने का अनुमान जताया है।
वहीं देश में सालाना घरेलू खपत करीब 280 लाख टन है। ऐसे में उत्पादन और खपत के बीच कम अंतर रहने से बाजार में सप्लाई को लेकर दबाव बढ़ा है। सितंबर के अंत तक क्लोजिंग स्टॉक भी करीब 35 लाख टन रहने का अनुमान है।
त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता
रक्षाबंधन के बाद गणेशोत्सव, नवरात्रि और दिवाली जैसे त्योहार आने वाले हैं। इस दौरान मिठाइयों और अन्य चीनी आधारित खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ती है। ऐसे में कीमतों में तेजी का सीधा असर मिठाई कारोबार के साथ घरेलू बजट पर भी पड़ सकता है।
सरकार ने उठाए कई कदम
कीमतों पर नियंत्रण और पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात को मंजूरी दी है।
इसके अलावा चीनी आयात को टैक्स फ्री किया गया है और 30 सितंबर 2026 तक निर्यात पर रोक लगाई गई है।
सरकार ने राज्यों को बाजार में निगरानी बढ़ाने और जमाखोरी-सट्टेबाजी पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। वहीं बड़े चीनी डीलरों के लिए स्टॉक रखने की सीमा तय की गई है।
नए प्रावधानों के तहत 10 मीट्रिक टन से अधिक मासिक कारोबार करने वाले डीलर 15 दिन से ज्यादा की खपत का स्टॉक नहीं रख सकेंगे।
त्योहारी मांग के बीच अब सरकार की नजर चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर बनी हुई है। आने वाले दिनों में आयात और बाजार में बढ़ी निगरानी का कीमतों पर कितना असर पड़ता है, यह देखने वाली बात होगी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!