ट्रेनी विमान क्रैश: एक पायलट की मौत: दूसरा गंभीर; उड़ान के दौरान तेज धमाके के बाद जमीन पर गिरा विमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कानपुर।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया। गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास हुए हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था और उड़ान के दौरान अचानक तेज धमाका होने के बाद नीचे आ गिरा।
धमाके के बाद जमीन पर गिरा विमान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान उड़ान भर रहा था, तभी अचानक उसमें तेज आवाज हुई। इसके कुछ ही देर बाद विमान अनियंत्रित होकर जमीन पर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि विमान का मलबा आसपास बिखर गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। गंभीर रूप से घायल पायलट को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई।
एक पायलट की मौके पर मौत
सामने आए घटनास्थल के वीडियो में विमान का मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। कॉकपिट के पास एक पायलट का शव नजर आ रहा है, जबकि दूसरा पायलट विमान से कुछ दूरी पर घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दे रहा है। घायल पायलट को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सीट बाहर मिलने से उठे सवाल
घटनास्थल पर विमान की एक सीट भी बाहर पड़ी मिली है। इसे लेकर विमान से बाहर निकलने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, दोनों पायलटों ने विमान से बाहर निकलने की कोशिश की थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
हादसे की वजह की जांच शुरू
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। विमान में धमाका किस वजह से हुआ, तकनीकी खराबी थी या हादसे के पीछे कोई अन्य कारण, इसकी जांच की जा रही है।
विमान से जुड़े तकनीकी पहलुओं और दुर्घटना से पहले की परिस्थितियों की भी पड़ताल होगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!