रक्षाबंधन पर बसों का किराया आसमान पर: सफर 2 से 4 गुना महंगा; कई रूट पर फ्लाइट के बराबर किराया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/भोपाल।
रक्षाबंधन से ठीक पहले भोपाल और इंदौर से दूसरे शहरों की यात्रा करना यात्रियों के लिए महंगा साबित हो रहा है।
त्योहार के चलते बसों में बढ़ी मांग का असर किराए पर दिखाई दे रहा है। कई रूट पर यात्रियों से सामान्य किराए के मुकाबले दो से चार गुना तक अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इंदौर से पुणे जाने वाली कुछ बसों का किराया तो फ्लाइट के किराए के आसपास पहुंच गया है।
यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने और लंबी वेटिंग के कारण उनके पास बस से सफर करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ बस ऑपरेटर मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
1300 का टिकट 3200 रुपए में मिला
भोपाल से दिल्ली जा रहे एक यात्री ने बताया कि सामान्य दिनों में लग्जरी बस का किराया करीब 1300 से 1500 रुपए रहता है।
त्योहार के चलते उन्हें टिकट के लिए 3200 रुपए चुकाने पड़े। उनका कहना है कि रात की बस का किराया 4500 रुपए तक बताया गया।
यात्री के मुताबिक, पहले 3000 रुपए किराया बताया गया था, लेकिन कुछ ही मिनट में यह बढ़कर 3200 रुपए हो गया।
यात्रियों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के दौरान भी किराए में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।
ट्रेन में टिकट नहीं, बसों में बढ़ा किराया
रक्षाबंधन के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों की निर्भरता बसों पर बढ़ गई है। भोपाल-इंदौर से मुंबई, पुणे, दिल्ली, बनारस सहित प्रदेश के कई शहरों के लिए बस किराए में उछाल आया है।
मध्यप्रदेश के भीतर भी भोपाल और इंदौर से रीवा, सिवनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, गुना और ग्वालियर जैसे शहरों के लिए यात्रियों को सामान्य से काफी अधिक किराया देना पड़ रहा है।
सरकार पहले ही बढ़ा चुकी है बस किराया
त्योहार से पहले प्रदेश सरकार ने यात्री बसों का निर्धारित किराया भी बढ़ाया है। नई व्यवस्था में साधारण बस का किराया 2 रुपए प्रति किलोमीटर और न्यूनतम किराया 10 रुपए तय किया गया है। अलग-अलग श्रेणी की बसों के लिए साधारण किराए से 10 से 75 प्रतिशत तक अतिरिक्त राशि निर्धारित है।
नई व्यवस्था के तहत रात्रिकालीन बस में 10 प्रतिशत, नॉन-एसी डीलक्स में 25 प्रतिशत, स्लीपर में 40 प्रतिशत, एसी डीलक्स में 50 प्रतिशत और सुपर लग्जरी एसी कोच में 75 प्रतिशत तक अतिरिक्त किराया तय किया गया है।
सीहोर की कांवड़ यात्रा से भी बढ़ी भीड़
सीहोर के कुबरेश्वर धाम में 25 अगस्त को हुई कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात समेत कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं के कारण भोपाल से चलने वाली ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ी।
मुंबई से सीहोर आए अमित कारवार ने बताया कि ट्रेन में टिकट नहीं मिला, इसलिए अब बस से लौटना पड़ रहा है। इसी तरह कई अन्य यात्री भी टिकट की कमी और बढ़े किराए से परेशान नजर आए।
आरटीओ बोला- शिकायत पर हो रही कार्रवाई
भोपाल आरटीओ जीतेंद्र शर्मा ने बताया कि त्योहार के दौरान बस संचालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें मिली हैं। ऐसी शिकायतों के आधार पर कई बसों के खिलाफ कार्रवाई की है।
त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में बसों की मांग और बढ़ने की संभावना है।
ऐसे में परिवहन विभाग के सामने निर्धारित किराए से अधिक वसूली पर प्रभावी निगरानी रखने की चुनौती भी बनी हुई है।
संबंधित समाचार

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!