नेपाल-तिब्बत सीमा पर भारी तबाही: अचानक आई बाढ़ में 178 लोगों की मौत; 1400 से ज्यादा लापता, 300 से अधिक भारतीयों के भी गायब होने की खबर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, काठमांडू।
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ और बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में नेपाल और तिब्बत में अब तक 178 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 1,400 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल खराब मौसम और क्षतिग्रस्त रास्तों के बीच मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं।
165 लोगों की मौत
नेपाल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां 165 लोगों की मौत हुई है, जबकि 826 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक, लापता लोगों में 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
वहीं, चीन के तिब्बत क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। सरकारी वेबसाइट CCTV के अनुसार, वहां 550 से ज्यादा लोगों का अभी तक सुराग नहीं मिला है।
सेना ने 116 लोगों को सुरक्षित निकाला
हादसे के बाद नेपाली सेना और अन्य राहत एजेंसियों ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। रास्ते टूटने और मौसम खराब होने के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। इसके बावजूद नेपाली सेना ने रसुवा के टिमुरे इलाके से बुधवार सुबह 116 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें 95 नेपाली नागरिक और 21 भारतीय नागरिक शामिल हैं।
भूकंप नहीं, लैंडस्लाइड से आया 5.2 तीव्रता जैसा झटका
बुधवार सुबह करीब 8:37 बजे नेपाल-चीन सीमा के पास जोरदार झटके महसूस किए गए। शुरुआत में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 4.4 तीव्रता का भूकंप बताया था। बाद की जांच में सामने आया कि यह झटका भूकंप के कारण नहीं, बल्कि पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में गिरने से पैदा हुआ था।
बताया गया कि बर्फ और चट्टानों से भरा पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ल्हेंदे खोला नदी में गिर गया। यह नदी आगे भोटेकोशी नदी में मिलती है। भारी मलबे के नदी में गिरने से अचानक बाढ़ जैसे हालात बने और आसपास के इलाकों में तबाही मच गई।
भूकंप जैसा कंपन महसूस हुआ
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस घटना में ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटने के साथ भारी भूस्खलन हुआ हो सकता है। लैंडस्लाइड इतना शक्तिशाली था कि जमीन में 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा कंपन महसूस हुआ।
बाद में USGS ने भी स्पष्ट किया कि शुरुआती झटके का कारण भूकंप नहीं था। पहाड़ से बड़े पैमाने पर हुए लैंडस्लाइड ने ही जमीन में भूकंप जैसा कंपन पैदा किया था। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और लापता लोगों की संख्या को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!