इतने करोड़ की लागत से बनेगी यह 37 किमी फोरलेन सड़क: सिंहस्थ-2028 से पहले सड़क नेटवर्क होगा मजबूत; जाम से राहत के साथ उज्जैन जाने के लिए मिलेगा वैकल्पिक मार्ग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर और देपालपुर के बीच 37 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पर करीब 745 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सिंहस्थ-2028 को देखते हुए इस सड़क को क्षेत्र के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है।
पिछले वर्ष नवंबर 2025 में इसकी घोषणा की गई थी। अब मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के काम में तेजी आने की उम्मीद है।
टू-लेन सड़क पर वाहनों का दबाव
फिलहाल इंदौर से देपालपुर के बीच टू-लेन सड़क है। इस मार्ग पर ट्रक, यात्री बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण कई बार जाम की स्थिति बनती है।
ओवरटेकिंग के दौरान दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। फोरलेन बनने के बाद यातायात सुगम होने और सफर का समय कम होने की उम्मीद है।
देपालपुर से उज्जैन-जावरा जाने वालों को फायदा
नई सड़क देपालपुर से आगे इंगोरिया की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी उपयोगी होगी। इसके जरिए उज्जैन, नागदा और जावरा की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।देपालपुर शहर में वाहनों का दबाव कम होने से स्थानीय यातायात व्यवस्था में भी सुधार की उम्मीद है।
सिंहस्थ में इंदौर-उज्जैन मार्ग का दबाव घटेगा
सिंहस्थ-2028 के दौरान इंदौर और उज्जैन के बीच यातायात का दबाव कई गुना बढ़ने की संभावना है।
ऐसे में इंदौर से देपालपुर होते हुए उज्जैन जाने वाला यह मार्ग वैकल्पिक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। इससे मुख्य इंदौर-उज्जैन मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
फोरलेन सड़क बनने के बाद इंदौर, देपालपुर और उज्जैन के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ क्षेत्र में परिवहन और आवागमन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!