ओंकारेश्वर में आकार लेगा ‘एकात्म धाम’: सीएम डॉ. मोहन यादव ने पंचायतन मंदिर का किया शिलान्यास; सिंहस्थ-2028 से पहले निकलेगी भव्य एकात्म यात्रा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के पवित्र तीर्थ ओंकारेश्वर में विकसित हो रहा एकात्म धाम भारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का प्रमुख केंद्र बनेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मांधाता पर्वत स्थित एकात्म धाम में भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया।
इस दौरान उन्होंने संतों और विशिष्ट अतिथियों के साथ 45 पवित्र शिलाओं का पूजन कर मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री वेंकटेश्वर वेद विज्ञान पीठम् धर्मगिरि, आंध्रप्रदेश के प्राचार्य के.एस.एस. अवधानी तथा दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम्, कर्नाटक और श्री श्री गुरुकुल के आचार्यों ने वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
‘संतों के आशीर्वाद से परमात्मा की अनुभूति’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एकात्म धाम सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और चरित्र निर्माण की प्रेरणा देने वाला केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा, 'हमने परमात्मा को प्रत्यक्ष नहीं देखा, लेकिन संतों के आशीर्वाद से उनके नाम और अनुभूति को अपने जीवन में महसूस करते हैं।'
उन्होंने कहा कि जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने विभिन्न उपासना पद्धतियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए पंचायतन पूजन की परंपरा को प्रतिष्ठित किया था। ओंकारेश्वर में बनने वाला पंचायतन मंदिर इसी एकात्म दृष्टि को आगे बढ़ाएगा।
सिंहस्थ से पहले निकलेगी ‘एकात्म यात्रा’
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सिंहस्थ-2028 से पहले भव्य एकात्म यात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन सिंहस्थ के दौरान होगा।
यह यात्रा देश-दुनिया तक भारतीय ज्ञान परंपरा, संत परंपरा और एकात्म दर्शन का संदेश पहुंचाएगी।
उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर और उज्जैन को आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मांधाता पर्वत पर विकसित हो रहा एकात्म धाम आने वाले समय में दिव्य और अलौकिक स्वरूप लेगा।
ऐसा होगा पंचायतन मंदिर
प्राचीन पंचायतन शैली पर बनने वाले मंदिर के केंद्र में भगवान शिव का मुख्य देवालय होगा, जबकि चारों कोनों पर भगवान विष्णु, सूर्यदेव, भगवान गणेश और भगवती शक्ति के उप-देवालय होंगे। मंदिर में चारों दिशाओं से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।
मंदिर 16 फीट ऊंचे ‘जगति’ आधार पर बनेगा। इसमें 100 नक्काशीदार स्तंभ, आठ लघु संवर्णा और 26 फीट व्यास का कलात्मक गुंबद होगा।
मंदिर को 121 कलशों से सजाया जाएगा। निर्माण में करीब 80 हजार घन फीट नक्काशीदार गुलाबी बलुआ पत्थर का उपयोग किया जा रहा है।
नागर स्थापत्य शैली में होगा निर्माण
पंचायतन मंदिर का निर्माण पारंपरिक नागर स्थापत्य शैली में किया जा रहा है। बाहरी वास्तु-विन्यास में भद्र, कर्ण, प्रतिरथ, देवकोष्ठ और अलंकृत पट्टिकाओं का संयोजन होगा। भव्य तोरण-द्वार मंदिर की स्थापत्य सुंदरता को और बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से आकार ले रहा यह धाम आने वाले समय में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक बनेगा।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!