सुपर कॉरिडोर पर बनेगा नगर वन: 100 एकड़ में रोपे जाएंगे लाखों पौधे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुपर कॉरिडोर स्थित बोहरा कॉलोनी में कल 21 हजार पौधों के रोपण के साथ इंदौर के बड़े हरित अभियान की शुरुआत हुई। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साधु-संतों की मौजूदगी और बटुकों के शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के बीच पौधारोपण किया। अभियान के तहत शहर में 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि पौधारोपण धरती मां की रक्षा का महोत्सव है। एक पेड़ जहरीली गैसों को सोखकर प्राणवायु देता है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इंदौर में पहले भी बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया है और अब इसी क्रम में सुपर कॉरिडोर पर सघन हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
सुपर कॉरिडोर की बोहरा कॉलोनी में वन विभाग की करीब 100 एकड़ जमीन पर ‘नगर वन’ विकसित किया जाएगा। यहां लाखों पौधे लगाए जाएंगे। क्षेत्र में मौजूद तालाब का विस्तार कर वर्षा जल संग्रहण के साथ बोटिंग की सुविधा भी विकसित करने की योजना है। फलदार पौधों के रोपण से प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करने का भी प्रयास किया जाएगा।
विजयवर्गीय ने बताया कि नगर वन के विकास के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। भविष्य में यह क्षेत्र इंदौर के लिए ऑक्सीजन जोन और प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
5 सितंबर को दतूनी पहाड़ी पर महा अभियान
मंत्री ने बताया कि 5 सितंबर को दतूनी पहाड़ी पर भी महा पौधारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। यहां भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। उनका लक्ष्य इंदौर को स्वच्छ के साथ-साथ अधिक से अधिक हरित बनाना है।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से शुरू हुआ यह संकल्प निश्चित रूप से सफल होगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना भी जरूरी है।
कार्यक्रम में विधायक मधु वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण चावड़ा, राजेंद्र राठौर, वीरेंद्र व्यास सहित संत रामगोपाल दास महाराज, पवन दास महाराज, पवनानंदजी महाराज, चैतन्य स्वरूपजी महाराज, राधे-राधे बाबा, रामचरणजी महाराज, रामायणी महाराज समेत बड़ी संख्या में संत, जनप्रतिनिधि और समाजजन मौजूद रहे।
हंसदास मठ, विद्याधाम और राम मंदिर पंचकुइया के बटुकों ने मंत्रोच्चार किया।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!