खबर
Top News

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: राजवाड़ा पर बांटी शक्कर; 22 ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 11:25 am
शेयर करें:
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इंदौर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर शक्कर, पेट्रोल, घरेलू गैस और बिजली की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। यह आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर किया जा रहा।

अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया
शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। यहां लोगों को शक्कर बांटकर बढ़ती कीमतों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे आम आदमी की रसोई पर बढ़ते आर्थिक बोझ का प्रतीक बताया।

राजवाड़ा पर शक्कर बांटकर जताया विरोध
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने दावा किया कि पिछले कुछ समय में शक्कर के दाम में 30 से 35 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गणेश चतुर्थी, श्राद्ध पक्ष, नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे कई बड़े त्योहार हैं।

महंगाई बिगाड़ रही बजट
ऐसे में शक्कर महंगी होने का सीधा असर घरों में बनने वाली मिठाइयों और त्योहार के बजट पर पड़ेगा। कांग्रेस का कहना है कि त्योहारों के दौरान मिठाई और पकवानों में शक्कर की खपत बढ़ती है। इसलिए कीमतों में इस तरह की बढ़ोतरी आम परिवारों के लिए अतिरिक्त खर्च का कारण बनेगी।

पेट्रोल-एथेनॉल और बिजली दरों को लेकर भी निशाना
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और बिजली की बढ़ी दरों को भी मुद्दा बनाया। पार्टी नेताओं का आरोप है कि एथेनॉल मिश्रण के कारण वाहनों की माइलेज प्रभावित होती है, जिससे वाहन चालकों का खर्च बढ़ सकता है।

इसके अलावा बिजली की दरों और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा। पार्टी का कहना है कि जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों के कारण आम परिवारों का मासिक बजट लगातार प्रभावित हो रहा है।

शहर के 22 स्थानों पर प्रदर्शन
इंदौर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के लिए शहर के 22 ब्लॉकों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। चंदन नगर पेट्रोल पंप, बाणगंगा, स्कीम नंबर 51, एरोड्रम, मंगल नगर, परदेशीपुरा, स्कीम नंबर 54, रोबोट चौराहा, स्कीम नंबर 78, छावनी, हरसिद्धि मंदिर रोड, राजवाड़ा, माणिकबाग, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका, फूटी कोठी, तिलक नगर, गीताभवन, विकास नगर, मुसाखेड़ी, सिलिकॉन सिटी और तेजाजी नगर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के मुद्दे को आम लोगों के बीच उठाना और सरकार से जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग करना है।

संबंधित समाचार

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

less than a minute ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

7 minutes ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

11 minutes ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

21 minutes ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

26 minutes ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

34 minutes ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

36 minutes ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

43 minutes ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

43 minutes ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 1 hour ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

about 1 hour ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

about 1 hour ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

about 1 hour ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

about 1 hour ago
राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता
Top News

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

about 1 hour ago
राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ
Top News

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें
Top News

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

about 2 hours ago
नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा
Top News

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!