दो गुटों में खूनी संघर्ष: 2 की हत्या; ढाबे पर हथियारों से हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़, पद को लेकर विवाद के बाद किया हमला, एक का शव झाड़ियों में मिला, पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
कानीपुरा स्थित लक्की दरबार ढाबे पर बुधवार देर रात करणी सेना से जुड़े दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
पद को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष ने कथित तौर पर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में 12 से 15 लोग हथियार लेकर ढाबे पर पहुंचे और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हमलावरों ने मौके पर खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए।
विवाद शांत होने के बाद बुलाए साथी
पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे की है। चरक अस्पताल में भर्ती घायल श्रवण ने पुलिस को बताया कि ढाबे पर शक्ति सिंह और राहुल दरबार के बीच पद को लेकर विवाद हुआ था।
दोनों को करणी सेना से जुड़ा बताया जा रहा है। शुरुआत में वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत करा दिया था।
आरोप है कि इसके बाद शक्ति सिंह ने सोनू नामक व्यक्ति को फोन कर अपने साथियों को बुलाया। कुछ ही देर में हथियारों से लैस लोग ढाबे पर पहुंच गए और हमला कर दिया। अचानक हुई हिंसा से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
राहुल की अस्पताल में मौत, जितेंद्र का शव झाड़ियों में मिला
हमले में नीमनवासा निवासी राहुल दरबार उर्फ विजय प्रताप (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके साथी उंडासा निवासी जितेंद्र पवार (35) का शव ढाबे से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला।
घटना के दौरान गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास लगे कैमरों के फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ घायल के बयान दर्ज किए हैं।
फिलहाल पुलिस विवाद की वास्तविक वजह, दोनों पक्षों की भूमिका और हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!