खबर
Top News

बुजुर्ग दंपती से लाखों की ठगी: 96 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा; गिरफ्तारी वारंट का डर दिखाकर लूटा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 12:02 pm
शेयर करें:
बुजुर्ग दंपती से लाखों की ठगी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कोलार इलाके में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने एक बुजुर्ग दंपती को करीब 96 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी, चीफ इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर और सुप्रीम कोर्ट का जज बताया।

22 लाख रुपए ऐंठ लिए
कार्रवाई और संपत्ति सीज होने का डर दिखाकर दंपती से 22 लाख रुपए ऐंठ लिए गए।पुलिस के मुताबिक, कृष्णा कॉम्प्लेक्स गणपति एन्क्लेव निवासी सुवर्णा लक्ष्मी और नरसिम्हा राव मूल रूप से आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले के रहने वाले हैं। फरवरी में दोनों परिवार के साथ शिवरात्रि मनाने आंध्र प्रदेश गए थे।

गिरफ्तारी वारंट का डर दिखाकर शुरू किया खेल
19 मई को सुवर्णा के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली के दरियागंज थाने का अधिकारी खन्ना बताया। उसने दावा किया कि महिला के नाम गिरफ्तारी वारंट जारी है और दिल्ली केनरा बैंक खाते से जुड़े नरेश गोयल के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करोड़ों रुपए के लेनदेन में उनका नाम सामने आया है।

वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा
इसके बाद ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए पूछताछ शुरू कर दी। दंपती को किसी से बातचीत नहीं करने और घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया। लगातार वीडियो कॉल पर उन्हें निगरानी में रखा जाने लगा।

फर्जी जज ने दिखाई आधार कार्ड की जानकारी
21 मई को एक महिला ने खुद को चीफ इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बताते हुए दंपती से बैंक खातों समेत अन्य जानकारी हासिल की। अगले दिन उन्हें वीडियो कॉल पर एक कथित जज से बात कराई गई। आरोप है कि फर्जी जज ने दंपती के आधार कार्ड की जानकारी दिखाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी।

9 जून को दोबारा वीडियो कॉल पर संपत्ति सीज करने का कथित आदेश सुनाया गया। इसके बाद निशा पटेल नाम की महिला ने दंपती को भोपाल लौटने के लिए कहा।

जेवर गिरवी रख जुटाए रुपए
ठगों ने दंपती को केस खत्म करने के नाम पर एफडी और जेवर बेचने या गिरवी रखने के लिए कहा। डर के कारण दंपती 10 जून को आंध्र प्रदेश से रवाना हुए और 11 जून को भोपाल पहुंचे। अगले दिन उन्होंने अपने जेवर गिरवी रखकर 22 लाख रुपए जुटाए।

आरोपियों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में दंपती ने पांच बार रकम जमा की। ठगों ने बातचीत और निगरानी के लिए 7 अलग-अलग WhatsApp नंबरों का इस्तेमाल किया। रकम देने के बाद भी आरोपियों ने दंपती को डिजिटल निगरानी से मुक्त नहीं किया।

96 दिन तक चलता रहा डिजिटल अरेस्ट
पुलिस के अनुसार, 19 मई से 23 अगस्त तक दंपती वीडियो कॉल के जरिए आरोपियों के संपर्क में रहे। करीब 96 दिनों तक उन्हें डर और दबाव में रखा गया। बाद में दंपती को ठगी का संदेह हुआ। उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि सुप्रीम कोर्ट के नाम पर दिखाया गया आदेश फर्जी था। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

सात WhatsApp नंबर और पांच खातों की जांच
ठगी की शिकायत के बाद 27 अगस्त को FIR दर्ज की गई और केस डायरी कोलार थाने भेजी गई। पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए सातों WhatsApp नंबरों, वीडियो कॉल और पांच अलग-अलग बैंक खातों में हुए लेनदेन की जांच कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में कितने लोग शामिल हैं और 22 लाख रुपए की रकम आखिर किन खातों में पहुंची।

संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

13 minutes ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

19 minutes ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

28 minutes ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

29 minutes ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

30 minutes ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

41 minutes ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

44 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 1 hour ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 1 hour ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 1 hour ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 1 hour ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 1 hour ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 1 hour ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 2 hours ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

about 2 hours ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

about 2 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

about 2 hours ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!