मिठाई दुकानों पर प्रशासन का छापा: 872 किलो मावे के पैकेट किए जब्त; सील की गई दुकानें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
त्योहारी सीजन में मिलावटी और नकली मावे से मिठाई बनाने की शिकायतों के बाद देवास प्रशासन ने बुधवार शाम शहर की दो प्रमुख मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नयापुरा स्थित न्यू स्वदेशी स्वीट्स और भोपाल चौराहा स्थित जोधपुर स्वीट्स पर जांच की।
करीब चार घंटे चली कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में मावे के पैकेट और मिठाइयां मिलीं। प्रशासन ने सामग्री को जब्त कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
न्यू स्वदेशी स्वीट्स में मिले 272 किलो पैकेट
नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर के नेतृत्व में टीम शाम करीब 7 बजे न्यू स्वदेशी स्वीट्स पहुंची। जांच के दौरान यहां 220 किलो एनालॉग मावे के इस्तेमाल किए गए पैकेट और 52 किलो भरे हुए पैकेट मिले। टीम ने पूरी सामग्री को जब्त कर लिया। मावे की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग और अन्य जरूरी प्रक्रिया शुरू की गई है।
जोधपुर स्वीट्स में 672 किलो पैकेट मिले
इसके बाद प्रशासनिक टीम भोपाल चौराहा स्थित जोधपुर स्वीट्स पहुंची। यहां बड़े पैमाने पर मिठाई तैयार किए जाने का काम चल रहा था। जांच के दौरान करीब 600 किलो इस्तेमाल किए गए पैकेट और 72 किलो भरे हुए पैकेट मिले।
प्रशासन ने मिठाई तैयार करने वाले स्थान को तत्काल सील कर दिया। जब्त मिठाइयों के नष्टीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
रात 11 बजे तक चली कार्रवाई
दोनों प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई शाम करीब 7 बजे शुरू हुई और रात 11 बजे तक चली। खाद्य विभाग की टीम ने मावे और मिठाइयों के नमूने लेने के साथ संबंधित सामग्री के दस्तावेजों की भी जांच की। कार्रवाई की खबर फैलते ही शहर के अन्य मिठाई और मावा कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
त्योहार में मिलावट पर प्रशासन सख्त
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी, नकली और अमानक खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। त्योहार के दौरान लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए शहर में आगे भी औचक निरीक्षण किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!