खबर
Top News

MP के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: नदी-नाले उफान पर; 37 में बरसात के आसार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 11:45 am
शेयर करें:
MP के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसूनी सिस्टम का असर देखने को मिलेगा।

24 घंटे के दौरान करीब 2.5 से 4 इंच तक बारिश
इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान करीब 2.5 से 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश का अलर्ट शिवपुरी, विदिशा, गुना, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर में जारी किया गया है।

टीकमगढ़ में नदी-नाले उफान पर, कई रास्तों पर आवाजाही प्रभावित
टीकमगढ़ में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जिले में औसतन 2.6 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि पलेरा और मोहनगढ़ में करीब 4 इंच पानी गिरा। लगातार बारिश के कारण टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर पूनौल नाला और टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर बल्देवगढ़ का नाला उफान पर आ गया।

टीकमगढ़-लिधौरा रोड पर भी पानी बहने से यातायात प्रभावित हुआ है। शहर की भटनागर और कौशलपुरी कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन गई। जिले में अब तक करीब 27.6 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है।

तालाब की जलकुंभी सड़क तक पहुंची
भारी बारिश के बाद वृंदावन तालाब की जलकुंभी नहर के रास्ते साईं पुरम कॉलोनी तक पहुंच गई। सड़क पर जलकुंभी फैलने से पानी की निकासी प्रभावित हुई और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के बाद बने हालात का जायजा लेने कलेक्टर विवेक श्रोतिय और एसपी सुधीर अग्रवाल ने शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने जलभराव वाले और निचले क्षेत्रों की स्थिति देखी। कलेक्टर ने बचाव दल को अलर्ट रहने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उज्जैन में दो दिन से बारिश, 23.7 इंच पानी दर्ज
उज्जैन में भी पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को शहर में दिनभर घने बादल छाए रहे। जिले में अब तक 601 मिमी यानी 23.7 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, बारिश के बावजूद कई इलाकों में लोग अभी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम में नमी बनी हुई है और बादल छाए रहने से आगे भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

37 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 37 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिंगरौली और मैहर शामिल हैं।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन ने नदी-नालों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लगातार बारिश की स्थिति में जलस्तर बढ़ने और कुछ मार्गों पर आवागमन प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।

संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

14 minutes ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

21 minutes ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

29 minutes ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

30 minutes ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

31 minutes ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

42 minutes ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 1 hour ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 1 hour ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 1 hour ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 1 hour ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 1 hour ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 1 hour ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 2 hours ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

about 2 hours ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

about 2 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

about 2 hours ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!