पुलिस को चकमा देकर आरोपी हुआ फरार: मेडिकल जांच के दौरान अस्पताल से भागा; तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस की हिरासत से बुधवार को एक आरोपी मेडिकल जांच के दौरान फरार हो गया। आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर केंद्रीय भैरवगढ़ जेल से लाया गया था। चरक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस ने शहरभर में उसकी तलाश शुरू कर दी है।
प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में जेल में था बंद
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी नीरज श्रीवास्तव प्रॉपर्टी धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में बंद था। उस पर अपनी मां और एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर एक ही मकान को कई लोगों को बेचने तथा फर्जी दस्तावेज और रजिस्ट्री तैयार करने का आरोप है। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस उसे पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लेकर आई थी।
चरक अस्पताल से हुआ फरार
पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंची थी। इस दौरान दो आरक्षक उसकी सुरक्षा में तैनात थे। जांच के दौरान नीरज अचानक पुलिस को चकमा देकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट से बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि वह सीएमएचओ कार्यालय की ओर से होते हुए अस्पताल के पीछे वाले रास्ते से क्षीर सागर रोड की तरफ फरार हो गया।
अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी
आरोपी के फरार होते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।
जल्द होगी गिरफ्तारी
मेडिकल जांच के दौरान उसके फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!