69 साल पुरानी यह ट्रेन हुई मॉडर्न: नए कोच से अब सफर होगा तेज; सुरक्षित और ज्यादा आरामदायक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय रेलवे की प्रतिष्ठित ट्रेनों में शामिल नर्मदा एक्सप्रेस अब पूरी तरह आधुनिक रूप में नजर आ रही है। मालवा अंचल की पहचान रही यह करीब 69 साल पुरानी ट्रेन अब पुराने आईसीएफ कोच को छोड़कर एडवांस एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच के साथ दौड़ रही है। छत्तीसगढ़ से नए कोच के साथ जब ट्रेन इंदौर पहुंची, तो यात्री इसके नए लुक और सुविधाओं को देखकर उत्साहित नजर आए।
अब सफर होगा और तेज
नए एलएचबी कोच लगने के बाद ट्रेन की रफ्तार और यात्रा अनुभव दोनों में बड़ा सुधार हुआ है। पहले जहां झटके और शोर ज्यादा महसूस होता था, वहीं अब सफर काफी स्मूद और शांत हो गया है। आधुनिक सस्पेंशन और बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम के कारण लंबी दूरी की यात्रा भी ज्यादा आरामदायक हो गई है।
क्या बदला?
पहले नर्मदा एक्सप्रेस में आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) के पारंपरिक कोच लगाए जाते थे, जो भारी होते थे और उनकी अधिकतम रफ्तार करीब 110-120 किमी/घंटा तक सीमित रहती थी।
अब यह स्थिति
अब लगाए गए एलएचबी कोच स्टेनलेस स्टील से बने हल्के और मजबूत होते हैं, जिनकी गति क्षमता 160 से 200 किमी/घंटा तक होती है। ये जर्मन तकनीक पर आधारित हैं और सुरक्षा के लिहाज से अधिक उन्नत माने जाते हैं।
सुरक्षा और सुविधा में बड़ा अपग्रेड
LHB कोच में कई आधुनिक फीचर्स शामिल हैं- एंटी-टेलिस्कोपिक डिजाइन, जिससे दुर्घटना में कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते, डिस्क ब्रेक और बेहतर सस्पेंशन, कम शोर और ज्यादा स्थिरता, उच्च गति पर भी बेहतर नियंत्रण और रखरखाव में आसान और टिकाऊ। इन सुविधाओं से यात्रियों की सुरक्षा और आराम दोनों में इजाफा हुआ है।
1957 से अब तक का सफर
नर्मदा एक्सप्रेस की शुरुआत 1 नवंबर 1957 को हुई थी। इसका नाम नर्मदा नदी के नाम पर रखा गया, जिसे मध्यप्रदेश की जीवनरेखा माना जाता है। यह ट्रेन इंदौर से चलकर उज्जैन, भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, अनूपपुर होते हुए बिलासपुर तक जाती है। करीब 21-22 घंटे के इस लंबे सफर में अब कुल 22 LHB कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसी फर्स्ट, सेकंड, थर्ड, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं।
यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव
रेलवे के इस आधुनिकीकरण से न सिर्फ ट्रेन की स्पीड और सुरक्षा बढ़ी है, बल्कि यात्रियों को पहले से कहीं बेहतर और आरामदायक सफर का अनुभव भी मिलेगा। नर्मदा एक्सप्रेस का यह नया रूप पुराने सफर की विरासत को बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीक का बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!