आंसुओं को मिला सहारा: कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर कार्यालय में कल आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे 304 पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस व्यवस्था में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक मदद, आवास और रोजगार से जुड़े मामलों पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को समय-सीमा में जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
गंभीर एवं अति-आवश्यक मामलों में जरूरतमंदों को प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही राहत सामग्री और चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई।
जनसुनवाई के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल पिता के इलाज के लिए परेशान आवेदक दीपक तिवारी को स्वास्थ्य विभाग की टीम के समन्वय से तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई।
वहीं, राशन कार्ड न बनने से भटक रही महिला ज्योति सोनी का आवेदन मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत दस्तावेज सत्यापन कर नया राशन कार्ड जारी कर दिया। महिला ने बताया कि राशन कार्ड बनने से अब उसे खाद्य सामग्री मिलने के साथ-साथ आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की पात्रता भी हासिल हो गई है, जिससे उसके परिवार की बड़ी चिंता खत्म हो गई।
प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों को तय समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुनवाई का मुख्य ध्येय अर्जियों को केवल दर्ज करना मात्र नहीं, बल्कि पात्र नागरिकों तक शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। इस दौरान पूर्व में लाभ पा चुकी महिला समेत कई नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।
संबंधित समाचार

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हिस्ट्रीशीटर:हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!