टीम नबीन से मप्र में ताकतवर बनकर उभरे ‘तोमर’: राष्ट्रीय संगठन में करीबी चार नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

मिशन-2028 से पहले सूबे की राजनीति में बढ़ सकती है भूमिका
महेश दीक्षित 98935-66422, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी यानी ‘टीम नबीन’ में मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। इनमें चार नाम ऐसे हैं, जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी नेताओं के रूप में देखा जाता है।
लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और आशीष अग्रवाल को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कविता पाटीदार को छोड़ दें तो बाकी चार नियुक्तियों ने प्रदेश भाजपा में नए शक्ति समीकरणों की चर्चा को तेज कर दिया है।
राष्ट्रीय टीम के गठन से पहले मध्यप्रदेश के कई दिग्गज नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकातें हुई थीं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की थी।
इसके बाद राष्ट्रीय संगठन में मप्र के नेताओं को मिली जिम्मेदारियों को राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर तोमर के करीबी माने जाने वाले चार नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने से मिशन-2028 से पहले मप्र में सत्ता और संगठन से जुड़े फैसलों में तोमर की भूमिका और प्रभाव बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
टीम नबीन में तोमर की छाप... मप्र से पांच नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह मिलना प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन राजनीतिक चर्चा नियुक्तियों की संख्या से अधिक चेहरों को लेकर है। लाल सिंह आर्य, गजेंद्र पटेल, बंशीलाल गुर्जर और आशीष अग्रवाल को तोमर के करीब माना जाता है। बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना खास तौर पर महत्वपूर्ण है।
मप्र की राजनीति में किसान वर्ग की अहम भूमिका को देखते हुए इस नियुक्ति को संगठनात्मक और राजनीतिक, दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, लाल सिंह आर्य और गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से मप्र का प्रतिनिधित्व और मजबूत हुआ है।
मिशन-2028 से पहले बदलाव की आहट... दतिया और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद 2028 के विधानसभा चुनाव की चुनौती पार्टी नेतृत्व के सामने है। ऐसे में संगठन को चुनावी लिहाज से अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश भाजपा में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि मप्र में सत्ता और संगठन के स्तर पर जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में ‘टीम नबीन’ में मप्र के नेताओं को मिली जिम्मेदारियों को केवल राष्ट्रीय संगठन तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके असर को प्रदेश की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इन बदलते समीकरणों में नरेंद्र सिंह तोमर की भूमिका आने वाले दिनों में कितनी अहम होती है, इस पर भाजपा के भीतर और बाहर दोनों की नजरें रहेंगी।
दिल्ली में बढ़ा कद?
नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद भाजपा के राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि दिल्ली में नरेंद्र सिंह तोमर का प्रभाव बढ़ा है। राष्ट्रीय संगठन में उनके करीबी माने जाने वाले नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने को इसी नजरिए से देखा जा रहा है।
तोमर लंबे समय तक केंद्र की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और वर्तमान में मप्र विधानसभा अध्यक्ष हैं। ऐसे में राष्ट्रीय संगठन में उनके करीबी नेताओं को मिली जिम्मेदारियों का असर प्रदेश की राजनीति में भी दिखाई देने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश में नए मीडिया प्रभारी की तलाश
आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय स्तर पर सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद मप्र भाजपा के मीडिया विभाग में बदलाव तय माना जा रहा है। अग्रवाल लंबे समय से प्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके राष्टीय संगठन में जाने के बाद अब प्रदेश मीडिया प्रभारी के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू हो गई है। संगठन जल्द ही इस पद पर नियुक्ति कर सकता है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!