अंकसूची में छेड़छाड़: सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) से जुड़े परीक्षा रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। धार के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीए छात्रा की प्रथम वर्ष की अंकसूची में एक विषय में सप्लीमेंट्री होने के बावजूद उसे पास दर्शाए जाने की बात सामने आई है।
इसी अंकसूची के आधार पर छात्रा ने बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए आवेदन किया और अप्रैल 2026 में परीक्षा भी दी।
परीक्षा के बाद छात्रा का रिजल्ट जारी नहीं हुआ। करीब तीन महीने तक परिणाम नहीं आने पर उसने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की।
शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने रिकॉर्ड की जांच शुरू की, जिसमें प्रथम वर्ष की अंकसूची और विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में अंतर सामने आने की बात कही जा रही है।
प्रथम वर्ष में एक विषय में थी सप्लीमेंट्री
विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड के मुताबिक, छात्रा को बीए प्रथम वर्ष में एक विषय में सप्लीमेंट्री मिली थी। बताया गया कि छात्रा ने उस विषय की पूरक परीक्षा नहीं दी। इसके बावजूद कॉलेज में जमा अंकसूची में संबंधित विषय में उसे पास दर्शाया गया था।
इसी अंकसूची के आधार पर छात्रा का द्वितीय वर्ष का परीक्षा फॉर्म स्वीकार कर लिया गया। बाद में उसने द्वितीय वर्ष की परीक्षा भी दी।
रिजल्ट रोका तो पहुंची सीएम हेल्पलाइन
अप्रैल 2026 में द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने के बाद छात्रा को उम्मीद थी कि अन्य विद्यार्थियों की तरह उसका भी परिणाम जारी होगा। लेकिन विश्वविद्यालय ने उसका रिजल्ट रोक दिया।
तीन महीने तक परिणाम नहीं मिलने के बाद छात्रा ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत विश्वविद्यालय तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने उसके प्रथम व द्वितीय वर्ष के परीक्षा रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
अंकसूची में अलग-अलग स्थिति मिलने से बढ़ा मामला
जांच के दौरान अंकसूची को लेकर विरोधाभास सामने आने की बात कही गई है। बताया गया कि दस्तावेज में एक स्थान पर छात्रा को संबंधित विषय में पास दर्शाया गया, जबकि दूसरे हिस्से में सप्लीमेंट्री का उल्लेख था।
विश्वविद्यालय ने छात्रा से मूल अंकसूची प्रस्तुत करने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की वास्तविक स्थिति मूल दस्तावेज और विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड के मिलान के बाद ही स्पष्ट होगी।
कॉलेज की भूमिका भी जांच के दायरे में
मामले में कॉलेज स्तर पर भी सवाल उठ रहे हैं। विश्वविद्यालय यह पता कर रहा है कि प्रथम वर्ष में सप्लीमेंट्री होने के बावजूद छात्रा का द्वितीय वर्ष का परीक्षा फॉर्म किस आधार पर स्वीकार किया गया।
परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्र-छात्राओं की पात्रता और अंकसूची का सत्यापन कॉलेज स्तर पर किया जाता है। ऐसे में विश्वविद्यालय अब यह भी जांच कर रहा है कि संबंधित दस्तावेज की जांच के दौरान कथित विसंगति सामने क्यों नहीं आई।
विश्वविद्यालय ने कॉलेज से मांगा जवाब
सहायक कुलसचिव डॉ. विष्णु मिश्रा के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन से शिकायत मिलने के बाद छात्रा के रिकॉर्ड की जांच की गई। इसके बाद उससे मूल अंकसूची प्रस्तुत करने को कहा गया है।
वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी के अनुसार, पूरे मामले को लेकर संबंधित कॉलेज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। अंकसूची में कथित छेड़छाड़ की भी विश्वविद्यालय स्तर पर जांच की जाएगी।
अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि अंकसूची में कथित बदलाव किस स्तर पर हुआ, विश्वविद्यालय के मूल रिकॉर्ड में छात्रा की वास्तविक स्थिति क्या थी और पात्रता सत्यापन के बाद भी उसका द्वितीय वर्ष का परीक्षा फॉर्म कैसे स्वीकार किया गया।
संबंधित समाचार

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!