खबर
Top News

इंदौर का नाप नहीं ले पा रहे टेलर: बाज नहीं आ रही भाजपाई गुटबाजी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 मार्च 2026, 1:05 pm
शेयर करें:
इंदौर का नाप नहीं ले पा रहे टेलर

बार-बार टल रहा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का शहर का दौरा

ऐसा पहली बार जब मोर्चा अध्यक्ष ताजपोशी के बाद चाहकर भी नहीं आ पा रहे इंदौर, हास्यास्पद स्थिति

शहर भाजपा में पसरी भारी गुटबाजी बार-बार थाम रही यूथ विंग अध्यक्ष के कदम, अब तक न हो पाया स्वागत-सत्कार

टेलर ने जब भी इंदौर आना चाहा, चुगलखोर नेताओं ने प्रदेश संगठन के कान भर रुकवा दिया आगमन

मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन व मोर्चा नगर अध्यक्ष की होने वाली ताजपोशी पर खिंची हैं तलवारें

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वे पेशे से ही नहीं, बिरादरी से भी टेलर ही हैं। अच्छे से जानते हैं कि देह पर फिट होने वाला परिधान कैसे तैयार होता है। फिर मामला लौकिक देह का हो या पार्टी-संगठन की आत्मा का। वे संगठन की आत्मा का परिवेश सलीके से तैयार करना चाहते हैं। इसके लिए सबसे पहली जरूरत उस ‘नाप’ की है, जिसके दम पर फिटिंग का ‘वागा’ तैयार हो सके।

इसके लिए टेलर के पारखी हाथ ही नहीं, नजर का भी कमाल होता है। जब तक उस देह को नजर में उतार लिया न जाए, जो संगठन की आत्मा से जुड़ने की जिद में है। उसका वेश-परिवेश संगठन की आत्मा के अनुरूप गढ़ने के लिए नाप तो जरूरी है न? लेकिन टेलर नाप ले ही नहीं पा रहे हैं। या यूं कहें कि उन्हें नाप लेने ही नहीं दिया जा रहा।

वे नाप लेना चाहते हैं कि संगठन की वर्दी में कौन फिट होगा? डीलडौल के हिसाब से भी और नापतौल के लिहाज से भी। इसी नापतौल के जरिये उन लोगों का वजन भी तो तौलना है, जो वर्दी सिलवाने को आतुर हैं, लालायित हैं।

लेकिन ‘घर के झगड़े’ हैं कि टेलर को नाप लेने ही नहीं दे रहे। न हाथों से, न आंखों से। बड़े नेताओं में झगड़े हैं, बड़े नेता ही अड़े हैं। नतीजतन नए परिधान के साथ टेलर के अगल-बगल में खड़े होने को लालायित तरुणाई फिलहाल मुरझाई हुई है।

भा जपा की यूथ विंग, यानी भाजयुमो के नए-नवेले प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर अब जूने होते जा रहे हैं, लेकिन इंदौरी नहीं आ पा रहे। उनकी ताजपोशी को महीनों बीत गए, लेकिन वे चाहकर भी इंदौर नहीं आ पा रहे। ऐसा पहली मर्तबा हो रहा है कि कमलदल की जोश-खरोश वाली विंग को लेकर अहिल्या नगरी में अब तक कहीं कोई स्वागत-सत्कार, रैली, जुलूस-जलसा नहीं हुआ।

अन्यथा हर बार रिकॉर्ड रहा है कि इधर भोपाल में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तय हुआ, उधर उसका इंदौर का दौरा तय हुआ। इस बार भी ये ही उम्मीदें थीं। मामला बगल के जिले शाजापुर से ही होने से उम्मीदें परवान पर थीं।

टेलर शाजापुर जिले के ही बाशिंदे हैं और इंदौर से आवाजाही का नाता वैसे ही रूटीन का था, जैसा मालवा के इस कस्बे के लोगों का बना रहता है, लेकिन टेलर ने राजनीतिक कद क्या पाया, इंदौर आगमन को ही तरस गए। या यूं कहें कि तरसा दिए गए।

जब भी उनके इंदौर आने की खबर चलती, पार्टी के खबरनवीस यानी ‘हरिराम' सक्रिय हो जाते। पार्टी प्रदेश संगठन के समक्ष इंदौर दौरे के गुणदोष गिनाए-जंचाए जाते। कभी भागीरथपुरा जलकांड को लेकर कान फूंक दिए जाते कि अभी समय ठीक नहीं तो कभी कोई संगठन बैठक का हवाला देकर श्याम टेलर के कदम थाम दिए जाते।

टेलर का ताजा दौरा शहीद दिवस के दिन मुकर्रर हुआ था। शहर के पश्चिमी हिस्से से निकलने वाली मशाल रैली में वे शिरकत करने वाले थे। दौरा लगभग तय था। आयोजन की कमान महापौर के हाथों में थी।

सब कुछ अपडेट भी था, लेकिन ऐनवक्त पर टेलर का दौरा निरस्त हो गया। अब टेलर पहली बार इंदौर आएं और उन्हें मेयर ले आएं..! कैसे हजम होना है? लिहाजा फिर ‘हरिराम’ सक्रिय हुए और दौरा टल गया।

कड़क अनुशासन व दूसरे दलों से हटकर होने व रहने का दावा करने वाली भाजपा में ये सब हो रहा है कि यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष केवल इसलिए एक शहर का दौरा नहीं कर पा रहा है कि उस शहर के बड़े नेताओं में इसे लेकर श्रेय-पेय का संघर्ष छिड़ा हुआ है। टेलर किसकी सदारत में प्रदेश की राजनीतिक राजधानी इंदौर आते हैं, लड़ाई इस बात पर ही छिड़ी हुई है।

इस लड़ाई को खत्म करने की जगह इंदौर की राजनीति से प्रदेश की सियासत में पहुंचे नेताओं ने इसमें आग में घी डालने का काम किया और टेलर की राह में सुनहरे धागे बिछाने की जगह तीखी-नुकीली सूइयां बिछाने का ही काम किया है।

जिन पर अपने कृतित्व व व्यक्तित्व से संगठन के अनुशासन व गरिमा को कायम रखने की बड़ी जवाबदेही हैं, वे नेता ही महज एक शहर तक अपनी राजनीतिक उड़ान व सोच को अब तक सीमित किए हुए हैं।

भले ही इसका खामियाजा पार्टी के युवा जोश को ठंडा करने से जुड़ा हो, लेकिन गुटबाजी खत्म न हो रही।

छोटा बच्चा जानकर हमको ना समझाना...!
श्याम टेलर प्रदेश के सबसे युवा मोर्चा अध्यक्ष हैं। वे अभी महज 28 बरस के हैं, लेकिन संगठन की रीति-नीति में गहरे से रचे-बसे हैं। यूं ही नहीं पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा किया, जबकि इस पद की दौड़ में कई नामचीन नेता आगे थे। हालांकि भाजपा नेतृत्व ने एक लो-प्रोफाइल, लेकिन हार्ड-लाइनर युवा नेता को कमान दी।

टेलर का नाता एक ऐसे परिवार से है, जहां संगठन के कामकाज की घुट्‌टी घर से ही पिलाई गई है। पिता मातृसंस्था से जुड़ी भगवा वाहिनी का कामकाज देखते रहे हैं। वह भी उस दौर में, जब इसी दौर में मौजूदा मुख्यमंत्री उज्जैन में इसी स्तर पर समकक्ष दायित्व पर भगवा वाहिनी को संभाल रहे थे।

श्याम तरुण अवस्था से न सिर्फ मातृसंस्था, बल्कि पार्टी संगठन के नियम-कायदों के बीच रहे हैं। ऐसे में जो बड़े नेता ये सोच रहे हैं कि हम मोर्चा अध्यक्ष को अपने अनुरूप ढाल लेंगे और अपने हिसाब से दावेदारों के नाप नपवा लेंगे, वे भूल कर रहे हैं। मोर्चा अध्यक्ष भी इंदौर को लेकर बार-बार रोकी जा रही राह के पीछे के मंतव्य से अनभिज्ञ नहीं।

इंदौर में उनके भी ‘आंख-कान-नाक’ आज से नहीं, पुराने समय से मौजूद हैं। लड़ाई प्रदेश में मोर्चा की बनने वाली कार्यकारणी से जुड़ी हुई है और उसके बाद मोर्चा नगर अध्यक्ष का झगड़ा है। गुटबाजी में उलझी इंदौर भाजपा में नगर अध्यक्ष बनना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

लिहाजा अभी लड़ाई मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी से जुड़ी है, जिसमें जमीन के धंधों से जुड़े नेता से लेकर ताजा-ताजा ‘संघी’ हुए कुछ युवा नेताओं के साथ एक-दो ‘भगिनियों' की भी नियुक्ति की चौसर बिछी हुई है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 3 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 3 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 4 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 4 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 4 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 4 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 4 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 4 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 5 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 5 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 5 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 5 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 5 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 5 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 5 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!