डेढ़ करोड़ के प्लॉट का फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी तबरेज फरार: पूर्व में ऑटो चालक; वकील और एक अन्य हो चुका गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

अंधी महिला से दस्तावेज पर दस्तखत करवाकर वकील के माध्यम से ऑटो चालक के नाम पर कागज करवाए थे तैयार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी इलाके में करीब डेढ़ करोड़ रुपए के भूखंड पर कब्जा करने की सुनियोजित साजिश के मामले में फरार आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामले में खुद को वकील बताने वाला युवक मास्टरमाइंड निकला था, जिसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक ऑटो चालक को प्लॉट का मालिक बना दिया। पुलिस ने ऑटो चालक, फर्जी वकील और एक अन्य को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी तबरेज फरार है।
जानकारी के मुताबिक ऋषि नगर निवासी सौरभ राठौर ने बताया कि संबंधित भूखंड पर 25 वर्षों से उनके तीन मकान बने हैं, जिनसे उन्हें किराया मिलता है। हाल ही में उन्होंने बिल्डर के साथ निर्माण कार्य शुरू किया, तभी राजेंद्र राठौर नाम का व्यक्ति फर्जी दस्तावेज लेकर पहुंचा और खुद को मालिक बताकर काम रुकवाने लगा।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजेंद्र ने प्रेम प्रजापत, तब्बू उर्फ तबरेज और शहनवाज बी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाएस, जिनके आधार पर न सिर्फ निर्माण कार्य रुकवाया गया, बल्कि सौरभ से लाखों रुपए की मांग भी की गई। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी गईं।
वकीलों की ड्रेस पहनकर लोगों को करता था गुमराह
मामले में केस दर्ज होने के बाद आरोपी ऑटो चालक राजेंद्र राठौर, फर्जी वकील प्रेम प्रजापत और किशोर खटकर को गिरफ्तार किया गया है। प्रेम खुद को वकील बताता था, लेकिन वह सिर्फ 10वीं तक पढ़ा है और वकीलों की ड्रेस पहनकर लोगों को गुमराह करता था।
वहीं राजेंद्र एक ई-रिक्शा चालक है, जिसे फर्जी तरीके से प्लॉट का मालिक बनाया गया। बताया जा रहा है कि किशोर ने ही राजेंद्र राठौर से कागज खरीद थे और मकान पर तोड़फोड़ करने पहुंच गया था, जिसके चलते उस पर पूर्व में केस दर्ज हुआ था।
अंधी महिला के नाम पर खेल
पुलिस जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा शहनवाज बी के मामले में हुआ। वह दृष्टिहीन है, जिससे तबरेज ने 20 हजार रुपए देकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान ले लिए। महिला को यह तक नहीं पता था कि उसके नाम से प्लॉट के कागज तैयार कर लिए गए हैं।
पुलिस ने उसे सरकारी गवाह बनाया है। पुलिस के अनुसार तबरेज ही गिरोह को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराता था और फिलहाल फरार है। उसने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन किया था, जिसे खारिज कर दिया गया।
उसके साले नौशाद सहित अन्य संदिग्धों की भूमिका भी जांच में सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। जानकारी लगी है कि इस साजिश में तबरेज के साले नौशाद, सरबजीत व अन्य लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!