पॉक्सो पीड़ित बच्चों के पुनर्वास पर सिस्टम अलर्ट: अब लापरवाही नहीं चलेगी; पुलिस डीएलएसए-सीडब्ल्यूसी आए एक मंच पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पॉक्सो पीडि़त बच्चों के पुनर्वास को लेकर सिस्टम अब सख्त मोड में दिख रहा है। इंदौर में आयोजित एक अहम कार्यशाला में साफ संकेत दे दिए गए कि अब किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने संयुक्त रूप से यह तय किया कि पीडि़त बच्चों के साथ संवेदनशीलता और जवाबदेही दोनों अनिवार्य होंगी।
16 अप्रैल 2026 को बाल कल्याण समिति इंदौर और ग्रामीण पुलिस इंदौर के मार्गदर्शन में, आरंभ संस्था के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में सिस्टम की कमजोर कड़ियों पर खुलकर चर्चा हुई और उन्हें मजबूत करने का रोडमैप तैयार किया गया।
कार्यशाला में ग्रामीण एसपी यांगचेन भूटिया, डएलएसए सचिव शिवराज सिंह गवली, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष धर्मेंद्र पंड्या, एडीपीओ अजय प्रताप सिंह और शिवभान सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कायक्रम की शुरुआत में आरंभ संस्था की डायरेक्टर अर्चना सहाय ने विक्टिम सपोर्ट इनिशिएटिव प्रोजेक्ट का खाका रखते हुए साफ किया कि अब हर केस में समन्वय ही सबसे बड़ा हथियार होगा।
सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष धर्मेंद्र पंड्या ने दो टूक कहा कि हर पॉक्सो केस में सपोर्ट पर्सन की नियुक्ति अनिवार्य होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस को सीधे तौर पर यह जिम्मेदारी लेने के लिए कहा कि बिना देरी के सपोर्ट पर्सन की मांग की जाए, ताकि बच्चे अकेले सिस्टम का सामना न करें।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन भूटिया ने भी सख्त संदेश दिया कि पॉक्सो मामलों में संवेदनशीलता सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि हर कार्रवाई में दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका सिर्फ जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि पीडि़त के पुनर्वास तक उसकी जिम्मेदारी बनी रहती है।
डीएलएसए सचिव शिवराज सिंह गवली ने मुआवजा, नि:शुल्क कानूनी सहायता और दस्तावेजी सहयोग जैसी सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पीडि़त अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं जिसे अब खत्म करना होगा।
एडीपीओ ने कोर्ट में आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों पर खुलकर चर्चा की और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए, ताकि केस कमजोर न पड़ें। कार्यक्रम के अंत में आरंभ संस्था की टीम का परिचय अधिकारियों से कराया गया, ताकि जरूरत पडऩे पर तुरंत सपोर्ट पसज़्न की मदद ली जा सके।
सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में भरोसा दिलाया कि अब पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के साथ न केवल संवेदनशील व्यवहार होगा, बल्कि पुनर्वास की हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कार्यशाला में ग्रामीण पुलिस के डीएसपी, टीआई, एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल और बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!