सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट: खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट की खबर हुई सच साबित
22 सितंबर को ही कर दिया था खुलासा
सनसनीखेज चंदर लोहार हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर होगा पेश
फरारी के 21वें दिन साल 2020 में हुई लूट के प्रकरण में किया सरेंडर
लसूड़िया पुलिस को अब प्रोडक्शन वारंट का सहारा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर
सनसनीखेज चंदर लोहार हत्याकांड में पुलिस की कई टीमें जिस इनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट को तलाश रही थीं, वह पुलिस को चकमा देते हुए एक बार फिर कोर्ट में पेश हो गया।
22 सितंबर को ही खुलासा फर्स्ट ने हत्याकांड के आरोपी सूरज के पुराने रिकॉर्ड के आधार पर बता दिया था कि वह गिरफ्तारी के बजाय अक्सर कोर्ट में सरेंडर करता रहा है। यानी एक बार फिर पहले की ही तरह सूरज जाट पुलिस की इज्जत की वाट लगाते हुए कोर्ट में पेश हो गया।
हालांकि इस मर्तबा आदतन अपराधी सूरज जाट ने विजय नगर थाने में दर्ज लूट के पुराने मामले में सरेंडर किया है। अब लसूड़िया पुलिस उसे हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर ही लेकर गिरफ्तार कर सकती है।
गौरतलब है कि 8 सितंबर को लसूड़िया थाना क्षेत्र में चंदर हत्या हुई थी। पुलिस ने भूरू यादव, कुणाल यादव, दुर्गेश लोहार, श्री राजपूत करणी सेना के मानसिंह राजावत और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था।
नामजद आरोपी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट 21 दिनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिशें दे रही थीं, इसी बीच उसने कल विजय नगर थाने के वर्ष 2020 के लूट मामले में लंबित वारंट के आधार पर विशेष अपर सत्र न्यायाधीश अशोक भारद्वाज की 53 नंबर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
बताया गया कि इस मामले में उसकी 24 सितंबर को पेशी थी, लेकिन वह पेश नहीं हुआ था। इसके बाद न्यायालय की प्रक्रिया आगे बढ़ रही थी।
पुलिस तलाशती रही, अब जेल से लाना पड़ेगा
हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट के सरेंडर की सूचना मिलने के बाद लसूड़िया पुलिस भी अदालत पहुंची और हत्या के मामले में उसकी कस्टडी लेने की कोशिश की। हालांकि, कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।
अब पुलिस प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे जेल से गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। एसीपी पराग सैनी के मुताबिक वर्ष 2020 के लूट केस में सूरज जमानत पर था और नियमित पेशी चल रही थी। 24 सितंबर की पेशी पर नहीं पहुंचने के बाद कोर्ट ने आगे की प्रक्रिया शुरू की थी।
इसी मामले में उसने मंगलवार को सरेंडर किया। सूरज जाट के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 33 केस दर्ज हैं।
नहीं हुआ शार्ट एनकाउंटर, टूटने से बचे हाथ-पैर
हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट के सरेंडर के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस बदमाश की तलाश में कई टीमें लगी थीं, वह पुलिस की निगरानी से बचकर कोर्ट तक कैसे पहुंच गया?
हालांकि, 22 सितंबर को खुलासा फर्स्ट ने उसके कोर्ट में सरेंडर करने के जिस पुराने पैटर्न की आशंका जताई थी, मंगलवार को वही पैटर्न सामने आने से पुलिस की बदमाशों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अब कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद ही चंदर लोहार हत्याकांड में उसकी भूमिका और फरारी के दौरान उसका साथ देने वाले व उसके ठिकानों की कड़ियां सामने आने की उम्मीद है।
हालांकि, हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट के सरेंडर के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि उसे आशंका थी कि पुलिस उसका शाॅर्ट एनकाउंटर कर सकती है या तो हाथ-पैर तोड़ सकती है। इसके चलते भाजपा से जुड़े आकाओं ने उसे मामला ठंडा होने (मीडिया ट्रायल) तक भूमिगत ही रहने की सलाह दी थी।
सूत्रों के मुताबिक 17 सितंबर को ही हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट विजय नगर वारंट के मामले में कोर्ट में पेश हो गया था। वह कोर्ट में 4 घंटे बैठे रहा, लेकिन समयाभाव के कारण कोर्ट ने उसे 24 तारीख को पेश होने का कहा।
इसके बाद तुरंत उसके वकील ने उसे कोर्ट से रवाना कर दिया। कल की तरह उस दिन भी हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट सफेद शर्ट और काली पेंट पहने, सिर पर टोपी लगाए और मुंंह पर कपड़ा बांधे हुआ पहुंचा था, ताकि कोई उसे पहचान न सके।
खास बात यह कि वह लूट के वारंट मामले में कोर्ट में पहुंचा था, तब विजय नगर थाने के कोर्ट मुंंशी ने उसके पेश होने की सूचना थाने पर क्यों नहीं दी। यदि मुंशी 17 सितंबर या फिर 24 सितंबर को अधिकारियों के संज्ञान में मामला ला देता तो हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट पहले ही गिरफ्तार हो चुका होता।
यानी कहीं न कहीं पुलिस उसे सरेंडर करने का पूरा मौका दे रही थी। खास बात यह है कि लसूड़िया पुलिस भी इसकी गिरफ्तारी को लेकर गंभीर नहीं थी। वहीं यह भी चर्चा है की कुख्यात अपराधी सूरज जाट को एक वरिष्ठ भाजपा नेता के करीबी रिश्तेदार और युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने कोर्ट में पेश करवाया।
संबंधित समाचार

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!