मुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कई राज्यों की बढ़ी टेंशन; लाड़ली बहना जैसी स्कीम पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुफ्तखोरी को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणियों ने देशभर की राजनीतिक पार्टियों और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है।
बड़े पैमाने पर चल रही योजनाएं
खासकर उन राज्यों में हलचल तेज है, जहां नकद हस्तांतरण और मुफ्त सुविधाओं वाली योजनाएं बड़े पैमाने पर चल रही हैं। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना भी इसी बहस के केंद्र में आ गई है।
कोर्ट ने की ये टिप्पणी
तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने मुफ्त उपहारों और नकद लाभ योजनाओं पर तीखे सवाल उठाए। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं आर्थिक विकास और कार्य-संस्कृति के लिए दीर्घकाल में नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।
राजस्व घाटे वाले राज्य खर्च कैसे उठाएंगे?
पीठ ने सीधा सवाल किया कि जो राज्य पहले से राजस्व घाटे से जूझ रहे हैं, वे मुफ्त बिजली, नकद ट्रांसफर और रियायती योजनाओं का बोझ कैसे संभालेंगे? उदाहरण देते हुए बताया गया कि कर्नाटक में नकद हस्तांतरण योजनाओं पर करीब 28 हजार करोड़ रुपए, जबकि महाराष्ट्र में लगभग 46 हजार करोड़ रुपए सालाना खर्च हो रहे हैं। मध्य प्रदेश भी इस सूची में पीछे नहीं है।
मध्य प्रदेश पर बढ़ता वित्तीय दबाव
वित्तीय वर्ष 2026-27 में मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना के लिए 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया है, जो राज्य के कुल बजट का करीब 7% है। इसके अलावा किसानों की सब्सिडी, लगभग 2 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, रियायती बिजली और गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं पर भी भारी रकम खर्च हो रही है।
कई योजनाएं, एक ही खजाना
लाड़ली बहना के अलावा राज्य में साइकिल, स्कूटी, लैपटॉप, कन्यादान, साड़ी-जूते, और रसोई गैस सब्सिडी जैसी योजनाएं चल रही हैं। अकेले रियायती गैस सिलेंडर पर ही करीब 800 करोड़ रुपए का सालाना बोझ बताया जा रहा है। बिजली कंपनियों को मुफ्त और रियायती बिजली के बदले दिए जा रहे अनुदान से भी करीब 25 हजार करोड़ रुपए का दबाव है।
सालाना 52 हजार करोड़ का खर्च
कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश में ऐसी योजनाओं पर करीब 52 हजार करोड़ रुपए सालाना खर्च हो रहे हैं, जबकि राज्य का कुल बजट 4.38 लाख करोड़ रुपये है। विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई लाड़ली बहना योजना में राशि पहले 1000 रुपए, फिर 1250 रुपए और अब 1500 रुपए प्रतिमाह तक बढ़ाई जा चुकी है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!