खबर
Top News

सुप्रीम एक्शन: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; टिन्नू यादव की रिमांड में बड़े खुलासे, VVIP गेट से रकम बाहर ले जाने का पुलिस का दावा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 7:25 pm
शेयर करें:
सुप्रीम एक्शन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, IPS अधिकारी की अगुआई में दोबारा बनेगी SIT

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले में पुलिस जांच में कई अहम जानकारियां सामने आने का दावा किया गया है। मामले में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से हुई 39 घंटे की पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में कथित तौर पर चोरी की रकम को बाहर ले जाने और उसे ठिकाने लगाने से जुड़े कई राज सामने आए हैं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में टिन्नू यादव ने बताया कि मंदिर परिसर से चोरी की रकम को बाहर निकालने के लिए विशेष रास्तों का इस्तेमाल किया जाता था। जांच में यह भी दावा किया गया है कि चोरी की रकम को VVIP गेट के रास्ते बुलेट मोटरसाइकिल से बाहर ले जाया जाता था।

पुलिस जांच के मुताबिक, टिन्नू यादव की भूमिका चोरी की रकम को बाहर पहुंचाने और पूरे घटनाक्रम में सहयोग करने की थी। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारियों के आधार पर मामले में जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है।

चोरी की रकम और संपत्तियों की जांच जारी... जांच एजेंसियां चोरी की रकम के इस्तेमाल और उससे जुड़ी संपत्तियों की भी पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने आरोपियों से जुड़े वाहनों, बैंक खातों और अन्य आर्थिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की रकम कहां-कहां इस्तेमाल की गई।

रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेजे गए आरोपी... पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद टिन्नू यादव और अन्य आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में आगे की जांच और अन्य संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

जेल में विशेष सुविधा मिलने की खबरों पर सफाई...आरोपियों को जेल में वीआईपी सुविधा मिलने की चर्चाओं पर जेल प्रशासन ने सफाई दी है। प्रशासन का कहना है कि आरोपियों को सामान्य प्रक्रिया के तहत रखा गया है और किसी प्रकार की विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं। वहीं, अंतिम स्थिति जांच पूरी होने और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।

SIT का गठन किया जाए, जिसमें वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी शामिल हों: मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को दोबारा विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए और इसे किसी भी तरह से राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि नए सिरे से SIT का गठन किया जाए, जिसमें वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी शामिल हों। उन्होंने निर्देश दिया कि जांच टीम की अगुवाई किसी वरिष्ठ IPS अधिकारी को करनी चाहिए, ताकि जांच किसी निर्णायक निष्कर्ष तक पहुंच सके।

सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से SIT के लिए अधिकारियों के नाम पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।

कोर्ट में क्या हुई सुनवाई?...सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की जा चुकी है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस पर CJI सूर्यकांत ने पूछा कि वर्तमान में जांच कौन कर रहा है। जवाब में बताया गया कि मामले की जांच के लिए पहले SIT बनाई गई थी और जांच में इसे संज्ञेय अपराध माना गया है। CJI ने कहा कि जांच को और प्रभावी बनाने के लिए SIT का पुनर्गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम में वरिष्ठ विशेषज्ञ शामिल हों और IPS अधिकारी के नेतृत्व में जांच आगे बढ़े, ताकि सभी पहलुओं की गहराई से जांच हो सके।

दान और चढ़ावे के रिकॉर्ड पर भी चर्चा...सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से दान और चढ़ावे के रिकॉर्ड को सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई। इस पर CJI ने कहा कि मामले में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि जहां भी दान की रसीद जारी की गई है, उसका रिकॉर्ड मौजूद होना चाहिए और जांच में इन पहलुओं को भी देखा जा सकता है।

पहले बनाई गई थी SIT...राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने चढ़ावा चोरी की शिकायतों की जांच के लिए 13 जून को SIT का गठन किया था। SIT ने 23 जून को अपनी शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी।

इसके बाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गईं। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने और मंदिर में दान प्रबंधन की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी थी स्टेटस रिपोर्ट,,,इससे पहले 13 जुलाई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी कर SIT से जांच की स्थिति रिपोर्ट मांगी थी। SIT ने रविवार देर रात अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत में दाखिल की थी।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

39 minutes ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 1 hour ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 2 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 2 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 3 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 3 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 3 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 3 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 4 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 4 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 4 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 4 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 4 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!