खबर
Top News

अपने ही मंत्रालय से मिली सब्सिडी: प्रोजेक्ट पर उठे हितों के टकराव के सवाल; मंत्री बोले- नियमों के तहत लिया लाभ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जून 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
अपने ही मंत्रालय से मिली सब्सिडी

खुलासा फर्स्ट, जयपुर।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को उनके ही मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएसबी) की योजना के तहत 99.03 लाख रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हितों के टकराव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

99.03 लाख रुपये की कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी
डीडवाना-कुचामन जिले के पीह गांव स्थित मंत्री के फार्महाउस पर हाईटेक खीरा उत्पादन परियोजना के लिए करीब 1.99 करोड़ रुपये की लागत का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ, जिस पर 99.03 लाख रुपये की कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी दी गई। यह सहायता राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएसबी) की मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआईडीएच) योजना के तहत प्रदान की गई।

मंत्री जिस बोर्ड के उपाध्यक्ष, उसी की योजना से मिला लाभ
राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के निदेशक मंडल के पदेन अध्यक्ष केंद्रीय कृषि मंत्री होते हैं, जबकि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पदेन उपाध्यक्ष होते हैं। हालांकि, नियमों के अनुसार व्यक्तिगत परियोजनाओं की अंतिम स्वीकृति प्रोजेक्ट अप्रूवल कमेटी देती है, जिसमें बोर्ड के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष शामिल नहीं होते।

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 11 मार्च 2026 को परियोजना को अंतिम मंजूरी मिली और 30 मार्च 2026 को सब्सिडी की राशि मंत्री के बैंक ऋण खाते में ट्रांसफर कर दी गई।

चार पॉलीहाउस और आधुनिक खेती
पीह गांव स्थित मंत्री के फार्महाउस में चार बड़े पॉलीहाउस, जल संरक्षण के लिए फार्म पूल और आधुनिक बागवानी संरचनाएं विकसित की गई हैं। परिसर में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से सहायता प्राप्त होने का बोर्ड भी लगाया गया है।

पहले भी किया था आवेदन
रिकॉर्ड बताते हैं कि भागीरथ चौधरी ने वर्ष 2018 में भी इसी योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन दस्तावेज समय पर जमा नहीं होने के कारण आवेदन निरस्त हो गया था। उसी वर्ष उनके बेटे का आवेदन भी तकनीकी कारणों से अस्वीकृत कर दिया गया था।

मंत्री ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि उन्होंने एक किसान के रूप में पूरी तरह नियमों का पालन करते हुए योजना का लाभ लिया है। उनका कहना है कि परियोजना बैंक ऋण और स्वयं के निवेश से विकसित की गई है तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही। उन्होंने कहा कि फार्म पर सूचना बोर्ड भी लगाया गया है ताकि दूसरे किसान आधुनिक खेती के लिए प्रेरित हो सकें।

आईएएस नरेशपाल गंगवार के परिवार को भी मिला लाभ
इसी जांच में राजस्थान कैडर के 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेशपाल गंगवार के परिवार को भी राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में करीब 1.16 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलने का मामला सामने आया है।

मां बिंदुमती को खीरे की खेती के लिए 46.03 लाख रुपये, बेटे कुमार ऋत्विक को 46.49 लाख रुपये, पत्नी डॉ. रंजीता सिंह को 24.36 लाख रुपये की सब्सिडी मिली।

गंगवार का पक्ष
नरेशपाल गंगवार ने कहा कि उनकी मां और बेटा उन पर आर्थिक रूप से आश्रित नहीं हैं, इसलिए अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों के तहत उनकी संपत्ति या योजनाओं का उल्लेख वार्षिक संपत्ति विवरण में करना अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं नियमों के अनुरूप स्वीकृत हुई हैं।

क्या है एनएचबी की योजना?
राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा संचालित एमआईडीएच योजना के तहत हाईटेक बागवानी परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाता है। इसमें शिमला मिर्च, टमाटर, खीरा सहित कई फूलों की व्यावसायिक खेती के लिए परियोजना लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम एक करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। योजना का लाभ किसान, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियां, कंपनियां और अन्य पात्र संस्थाएं ले सकती हैं।

संबंधित समाचार

स्लाइड से अंबानी गायब
Top News

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

15 minutes ago
गणेश विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

25 minutes ago
माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान
Top News

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

26 minutes ago
शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं
Top News

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

31 minutes ago
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन
Top News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

about 1 hour ago
आज जमेगी इंदौैर की झांकी
Top News

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

about 1 hour ago
फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका
Top News

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार होटल में घुसी
Top News

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

about 1 hour ago
सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर
Top News

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

about 1 hour ago
वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप
Top News

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

about 1 hour ago
मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद
Top News

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल
Top News

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

about 2 hours ago
लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

about 2 hours ago
तीन घटनाओं से पसरा मातम
Top News

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

about 2 hours ago
दवा गोदाम पर छापा
Top News

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

about 3 hours ago
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 19 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!