खबर
Top News

डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड में बड़ी उपलब्धि: देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा एमपी का मेडिकल कॉलेज, रोज 10 हजार मरीजों का पंजीयन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 11:51 pm
शेयर करें:
डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड में बड़ी उपलब्धि

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मरीजों के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार करने के मामले में एमजीएम मेडिकल कॉलेज देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि मध्यप्रदेश में यह पहले स्थान पर है। कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में रोजाना करीब 10 हजार मरीजों का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी एबीएचए पंजीयन किया जा रहा है।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े एमवाय अस्पताल, चाचा नेहरू अस्पताल, सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, एमटीएच अस्पताल और कैंसर अस्पताल सहित अन्य संस्थानों में मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज किए जा रहे हैं। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को इस प्रक्रिया से जोड़ने और पंजीयन को प्राथमिकता देने से डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की गति तेज हुई है।

एक डिजिटल खाते में सुरक्षित होगी मरीज की पूरी स्वास्थ्य जानकारी
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य देश में एक मजबूत डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार करना है। इसके तहत मरीज का एबीएचए बनाया जाता है, जिसमें बीमारी, चिकित्सकीय सलाह, उपचार, दवाइयों और जांच से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित रखी जा सकती है।

अभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान पुराने पर्चे, जांच रिपोर्ट और दवाइयों से जुड़े दस्तावेज संभालकर रखने पड़ते हैं। डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार होने के बाद मरीज की पूर्व चिकित्सा जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी।

दूसरे शहर में इलाज कराने पर भी काम आएगा रिकॉर्ड
एबीएचए के माध्यम से मरीज का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सकता है। भविष्य में मरीज देश के किसी अन्य पंजीकृत अस्पताल में इलाज कराने जाता है तो उसकी अनुमति के आधार पर उपलब्ध डिजिटल स्वास्थ्य जानकारी चिकित्सकों के लिए उपयोगी हो सकती है। इससे पुराने इलाज और जांच रिपोर्ट की जानकारी जुटाने में आसानी होगी।

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को बनाया व्यवस्था का हिस्सा
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। डिजिटल पंजीयन को बढ़ावा देने के लिए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को भी इस प्रक्रिया से जोड़ा गया है। रोजाना करीब 10 हजार मरीजों का एबीएचए पंजीयन होने से कॉलेज डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार करने वाले देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल हुआ है।

स्वास्थ्य आयुक्त भी कर चुके हैं निरीक्षण
डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया को गति देने के लिए करीब दो माह पहले स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों का दौरा किया था। इसके बाद डिजिटल पंजीयन की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

एमजीएम की यह उपलब्धि डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे मरीजों के पुराने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर उपचार के दौरान उसका उपयोग करने की व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता
Top News

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

about 20 hours ago
टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत
Top News

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

about 20 hours ago
वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप
Top News

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

about 21 hours ago
महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
Top News

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

about 21 hours ago
भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग
Top News

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

about 21 hours ago
विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा
Top News

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

about 21 hours ago
जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी
Top News

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

about 22 hours ago
शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज
Top News

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

about 22 hours ago
वह वाली दीपावली अब कहां रही
Top News

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

about 22 hours ago
वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली
Top News

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

about 22 hours ago
त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान
Top News

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

about 22 hours ago
थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा
Top News

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

about 22 hours ago
पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला
Top News

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

about 22 hours ago
मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा
Top News

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

about 22 hours ago
जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन
Top News

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

about 22 hours ago
भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला
Top News

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

about 22 hours ago
ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी
Top News

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

about 22 hours ago
फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके
Top News

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

about 22 hours ago
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली
Top News

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

1 day ago
शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी
Top News

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!