तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक को मारी टक्कर; दो युवकों की मौत, हादसे के बाद खेत में घुसी फार्च्यूनर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
सतवास-पुनासा मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई और इसके बाद सड़क किनारे मक्के के खेत में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक खंडवा जिले के रहने वाले थे। प्रारंभिक जानकारी में कार चालक के नशे में होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक को दूर तक घसीटती ले गई कार
हादसा सतवास थाना क्षेत्र के बाईजगवाड़ा गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फार्च्यूनर कार काफी तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान उसने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गई और काफी दूर तक घसीटती चली गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर मक्के के खेत में जा घुसी।
हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि फार्च्यूनर के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
दोनों मृतक खंडवा जिले के रहने वाले
सतवास थाना पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 35 वर्षीय नितेश पिता काशीराम डावर (35) और शक्ति पुत्र नान सिंह डावर (34) के रूप में हुई है। दोनों बायफल, पुनासा थाना नर्मदानगर, जिला खंडवा के निवासी थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विधायक भी पहुंचे मौके पर, लोगों ने तेज रफ्तार पर जताई चिंता
हादसे के समय बागली विधायक मुरली भंवरा क्षेत्र के भ्रमण पर थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी ली।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!