वीडियो देखिये, ड्यूटी के बीच इंसानियत की मिसाल: महिला आरक्षक ने बुजुर्ग महिला को खाना खिलाया; ठंड से बचाने शॉल भी ओढ़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर। पलासिया चौराहे पर ड्यूटी कर रही ट्रैफिक पुलिस की महिला आरक्षक सोनाली सोनी ने संवेदनशीलता और इंसानियत की मिसाल पेश की। ड्यूटी के दौरान उन्हें एक असहाय बुजुर्ग महिला अकेली नजर आई। बातचीत में महिला ने भूख लगने और हरी सब्जी खाने की इच्छा जताई। यह सुनकर सोनाली ने पास के रेस्टोरेंट से खाना मंगवाया और खुद बुजुर्ग महिला को खाना खिलाया।
भूख लगी तो रेस्टोरेंट से मंगवाया खाना
आरक्षक सोनाली सोनी की नजर पलासिया चौराहे पर अकेली बैठी वृद्धा पर पड़ी। उन्होंने महिला से बातचीत की तो पता चला कि वह बैंक पासबुक से जुड़े काम के लिए बाहर से आई है। सोनाली ने जब उनसे भोजन के बारे में पूछा तो महिला ने भूख लगने की बात कही और हरी सब्जी खाने की इच्छा जताई।
इसके बाद सोनाली ने बिना देर किए पास के रेस्टोरेंट से खाना मंगवाया और बुजुर्ग महिला को खाना खिलाया।
ठंड में सोती देख नया शॉल मंगवाया
इसके बाद सोनाली ने देखा कि बुजुर्ग महिला ठंड में सो रही है। उन्होंने अपनी सहेली को बाजार भेजकर नया शॉल मंगवाया और महिला को ओढ़ाया। महिला को ठंड से बचाने के साथ-साथ उन्होंने उसके रहने की व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई।
वृद्धाश्रम जाने से महिला ने किया इनकार
सोनाली सोनी ने बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम भेजने की बात कही, लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं हुई। उसकी इच्छा का सम्मान करते हुए सोनाली ने पास के रेस्टोरेंट संचालक से महिला का ध्यान रखने का आग्रह किया, ताकि उसे जरूरत के समय भोजन और मदद मिलती रहे।
स्थानीय लोगों ने की सराहना
ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की इस संवेदनशील पहल को देखकर स्थानीय लोगों ने भी सोनाली सोनी की सराहना की। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के साथ एक जरूरतमंद बुजुर्ग की मदद कर उन्होंने पुलिस की मानवीय छवि को भी सामने रखा।
संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!