खबर
Top News

सावन के दूसरे सोमवार निकले बाबा महाकाल: भगोरिया नृत्य से सजी सवारी, रामघाट पर हुआ पूजन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 9:58 pm
शेयर करें:
सावन के दूसरे सोमवार निकले बाबा महाकाल

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकली। शाम करीब 4 बजे भगवान चंद्रमोलेश्वर चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। सवारी के दौरान पूरा मार्ग बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने जगह-जगह खड़े होकर बाबा के दर्शन किए। झाबुआ-पेटलावद से आए कलाकारों की भगोरिया शैली की प्रस्तुति और महिलाओं के सामूहिक नृत्य ने सवारी में लोक संस्कृति के रंग भर दिए।

पूजा-अर्चना के बाद निकली बाबा की सवारी
सवारी से पहले महाकाल मंदिर में पंडे-पुजारियों ने भगवान महाकाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में बैंड की प्रस्तुति भी हुई। इसके बाद भगवान चंद्रमोलेश्वर को पालकी में विराजमान कर सवारी निर्धारित मार्ग से नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।

सवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जगह-जगह कतार लगाई और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

भगोरिया नृत्य ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
सवारी में झाबुआ और पेटलावद से आए कलाकारों ने पारंपरिक भगोरिया शैली में नृत्य की प्रस्तुति देकर भगवान महाकाल की आराधना की। महिलाओं ने भी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सवारी में धार्मिक आस्था के साथ आदिवासी लोक संस्कृति की झलक दिखाई।

ढाई किलोमीटर का सफर तय कर रामघाट पहुंचे बाबा
भगवान चंद्रमोलेश्वर की सवारी करीब ढाई किलोमीटर का सफर तय कर शिप्रा तट स्थित रामघाट पहुंची। यहां बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद सवारी निर्धारित मार्ग से वापस महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई।

तड़के 2:30 बजे खुले मंदिर के कपाट
सवारी से पहले तड़के 2:30 बजे भस्म आरती के लिए महाकाल मंदिर के कपाट खोले गए। सभा मंडप में शिव के गण वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर आज्ञा ली गई। इसके बाद चांदी का पट खोलकर कर्पूर आरती की गई। नंदी हॉल में नंदी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया।

भगवान महाकाल का जल से अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान का भांग, चंदन और सूखे मेवों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषण धारण कराए गए। इसके बाद भस्म अर्पित की गई।

संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत
Top News

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

about 13 hours ago
मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव
Top News

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

about 13 hours ago
हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया
Top News

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

about 13 hours ago
पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

about 14 hours ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

about 14 hours ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

about 14 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

about 15 hours ago
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

about 15 hours ago
एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

about 15 hours ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

about 15 hours ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

about 15 hours ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

about 15 hours ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

about 16 hours ago
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

about 16 hours ago
खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

about 16 hours ago
धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

about 16 hours ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

about 16 hours ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

about 16 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!