खबर
Top News

कारोबारी ने विधायक को भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस: सुप्रीम कोर्ट के आदेश को गलत तरीके से पेश करने का आरोप; 48 घंटे में माफी की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 12:04 am
शेयर करें:
कारोबारी ने विधायक को भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
कारोबारी महेंद्र गोयनका ने विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक और संवाददाता उषा पमनानी को 5 करोड़ रुपए के मानहानि दावे का कानूनी नोटिस भेजा है। गोयनका के अधिवक्ता आर्यन उरमलिया ने 8 अगस्त को प्रकाशित एक खबर पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि इसमें 7 अगस्त 2026 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को गलत और भ्रामक तरीके से प्रस्तुत कर गोयनका को धोखाधड़ी और साजिश से जोड़ा गया।

सुप्रीम कोर्ट ने मेरिट पर कोई राय नहीं दी
नोटिस के अनुसार मामला SLP (C) No. 26908/2025 से संबंधित है। अधिवक्ता का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित कमर्शियल कोर्ट, जबलपुर को लंबित आवेदन पर दो महीने में निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने मामले के गुण-दोष यानी मेरिट पर कोई राय व्यक्त नहीं की है और सभी पक्षों के अधिकार व दलीलें कमर्शियल कोर्ट के सामने खुली हैं।

खबर हटाने और बिना शर्त माफी की मांग
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि प्रकाशित खबर से यह धारणा बन सकती है कि सुप्रीम कोर्ट ने गोयनका के खिलाफ धोखाधड़ी या साजिश की कोई न्यायिक पुष्टि की है। इसे न्यायालय के आदेश के वास्तविक प्रभाव से अलग और भ्रामक प्रस्तुतीकरण बताया गया है।

गोयनका की ओर से 48 घंटे के भीतर खबर हटाने या स्पष्ट सुधार प्रकाशित करने, सोशल मीडिया से संबंधित सामग्री हटाने और बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई है।

5 करोड़ रुपए हर्जाने का दावा
नोटिस में कथित मानहानि और प्रतिष्ठा को हुए नुकसान के लिए 5 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति मांगी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर दीवानी, आपराधिक और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। नोटिस में खबर से जुड़े डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग भी की गई है।

संबंधित समाचार

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात
Top News

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात

10 minutes ago
नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला
Top News

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला:मुख्य आरोपी को एनकाउंटर कर पकड़ा; पुलिस कार्रवाई तेज, वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा

12 minutes ago
सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद
Top News

सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद:कंडक्टर और साथियों ने की यात्री से मारपीट

14 minutes ago
करवट बदली तो जाग उठी आस्था
Top News

करवट बदली तो जाग उठी आस्था:कृष्ण कन्हाई के जलवा पूजन में लीन हुआ इंदौर

20 minutes ago
पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’
Top News

पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’:इस रूट पर बनाएगी 3.5 KM सुरंग; सुरक्षा मानकों के साथ होगा काम

30 minutes ago
अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग
Top News

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग:2 नवजातों की मौत; 25 बच्चों को किया शिफ्ट

44 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे किसान की मौत

about 1 hour ago
योजना में बड़ा बदलाव
Top News

योजना में बड़ा बदलाव:प्रदेश सरकार नई व्यवस्था कर रही लागू; इस प्रमाणपत्र के बिना निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा पैकेज का इलाज

about 1 hour ago
शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज
Top News

शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज:व्यापारियों का 10 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य; बाजारों में लग रहे पोस्टर

about 1 hour ago
खैर नहीं
Top News

खैर नहीं:वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई; इन ऐप्स पर भी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी

about 1 hour ago
राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया
Top News

राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया:छात्रों की गूंज में दिया था इलाज का भरोसा; 3 साल की उम्र से एक आंख की रोशनी नहीं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विवादित टिप्पणी को लेकर मंत्री ने जताया खेद : बोले; बेटी जैसी हैं पार्षद

about 1 hour ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 19 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 20 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 20 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 20 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 20 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 20 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!