खबर
Top News

120 की रफ्तार से दौड़ा लोको: आदिवासी अंचल में रेल सेवा की उम्मीद बढ़ी; वर्षांत तक यात्री ट्रेन चलने की संभावना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 7:51 pm
शेयर करें:
120 की रफ्तार से दौड़ा लोको

खुलासा फर्स्ट, धार।
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों के लिए रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। डेकाकुंड-टांडा रोड रेलखंड पर पहली बार 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लोको का सफल परीक्षण किया गया। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस हाई-स्पीड ट्रायल में ट्रैक, सिग्नलिंग, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा गया। परीक्षण सफल रहने के बाद अब इस रेलखंड पर यात्री ट्रेन संचालन की उम्मीद और मजबूत हो गई है।

120 की रफ्तार में परखी ट्रैक की मजबूती
सोमवार को प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता रजनीश कुमार गोयल के नेतृत्व में स्पीड ट्रायल किया गया। लोको को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर रेलपथ की मजबूती और क्षमता की जांच की गई। इसके साथ ही सिग्नलिंग प्रणाली, ओवरहेड बिजली आपूर्ति और संरक्षा से जुड़े तकनीकी पहलुओं को भी बारीकी से परखा गया।

विशेष रूप से आरकेएम 15.68 पर तकनीकी दल ने निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि रेलखंड से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं रेलवे के निर्धारित मानकों के अनुसार काम कर रही हैं।

गुजरात से सीधे जुड़ सकेगा धार का पश्चिमी अंचल
डेकाकुंड-टांडा रोड रेलखंड के शुरू होने से धार जिले के पश्चिमी और आदिवासी क्षेत्र को गुजरात से सीधा रेल संपर्क मिलने की राह आसान होगी। इससे ग्रामीणों की सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र में व्यापार, रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच भी आसान हो सकती है। लंबे समय से रेल सुविधा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

विद्युतीकरण और तकनीकी व्यवस्था भी परखी
रेलखंड पर ओवरहेड विद्युतीकरण का काम पूरा किया गया है। स्पीड ट्रायल के दौरान बिजली आपूर्ति की क्षमता और निरंतरता की भी जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक परीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं।

परियोजना के निर्माण और विद्युतीकरण से जुड़े कार्यों को पूरा करने में रेलवे के संबंधित विभागों और तकनीकी टीमों की अहम भूमिका रही है।

दिसंबर तक यात्री ट्रेन शुरू होने की उम्मीद
सफल स्पीड ट्रायल के बाद अब रेलखंड पर यात्री ट्रेन संचालन से पहले की अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यदि बाकी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी होती हैं तो दिसंबर 2026 तक डेकाकुंड-टांडा रोड के बीच यात्री ट्रेन शुरू हो सकती है।

रेल सेवा शुरू होने से आदिवासी अंचल के लोगों को आवागमन का नया विकल्प मिलेगा और क्षेत्र का गुजरात समेत अन्य स्थानों से संपर्क और मजबूत होगा। लंबे इंतजार के बाद स्पीड ट्रायल की सफलता ने स्थानीय लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता
Top News

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

about 20 hours ago
टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत
Top News

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

about 20 hours ago
वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप
Top News

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

about 21 hours ago
महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
Top News

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

about 21 hours ago
भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग
Top News

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

about 21 hours ago
विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा
Top News

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

about 21 hours ago
जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी
Top News

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

about 22 hours ago
शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज
Top News

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

about 22 hours ago
वह वाली दीपावली अब कहां रही
Top News

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

about 22 hours ago
वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली
Top News

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

about 22 hours ago
त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान
Top News

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

about 22 hours ago
थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा
Top News

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

about 22 hours ago
पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला
Top News

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

about 22 hours ago
मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा
Top News

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

about 22 hours ago
जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन
Top News

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

about 22 hours ago
भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला
Top News

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

about 22 hours ago
ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी
Top News

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

about 22 hours ago
फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके
Top News

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

about 22 hours ago
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली
Top News

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

1 day ago
शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी
Top News

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!