मोबाइल दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार; हजारों का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
नया बाजार क्षेत्र की मोबाइल दुकान में हुई चोरी का सिटी कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन, पावर बैंक और लैपटॉप समेत करीब 90 हजार रुपए का पूरा सामान बरामद किया है। आरोपियों तक पहुंचने में दुकान के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की अहम भूमिका रही।
शटर टूटा मिला, पड़ोसी ने दुकानदार को दी सूचना
9 अगस्त की सुबह ग्राम भुनास निवासी संदीप गोस्वामी की नया बाजार स्थित मोबाइल दुकान का शटर टूटा मिला। पड़ोसी दुकानदार ने इसकी जानकारी संदीप को दी। दुकान पर पहुंचने के बाद उन्होंने अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर कई मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब मिले।
चार ओप्पो और दो मोटोरोला मोबाइल चोरी
चोर दुकान से चार ओप्पो ए 6 सी 44 और दो मोटोरोला जी 06 मोबाइल, दो पाॅवर बैंक और एक पुराना एचपी लैपटॉप समेत अन्य सामान ले गए थे। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई गई।
सीसीटीवी फुटेज बना जांच का अहम सुराग
घटना के बाद पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें वारदात से जुड़े संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर अन्य तकनीकी साक्ष्यों को जुटाना शुरू किया और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
मोबाइल लोकेशन से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज के साथ मोबाइल लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में दो संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया।
इंदौर और हरदा से पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने इंदौर के रावजी बाजार निवासी रवि यादव (32) और हरदा के अन्नापुर निवासी विनय यादव (22) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
शौक पूरे करने के लिए चोरी करने की बात
एसडीओपी शालिनी परस्ते के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ने दुकान का शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी किए गए मोबाइल और सामान को लैपटॉप वाले बैग में रखकर अपने साथ ले गए थे।
अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन चोर हैं। अब उनसे अन्य जिलों में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले कितनी वारदातों को अंजाम दिया और उनके साथ इस तरह की घटनाओं में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!