मास्टर प्लान का काम फिर अटका: सीवरेज-जलप्रदाय लाइन की शिफ्टिंग बनी बाधा; आयुक्त ने दिए काम तेज करने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मास्टर प्लान सड़क के निर्माण की धीमी रफ्तार और कई हिस्सों में अधूरे पड़े काम को लेकर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सोमवार को मौके पर निरीक्षण किया। अलग-अलग हिस्सों में सीवरेज और जलप्रदाय लाइन की शिफ्टिंग के कारण सड़क निर्माण प्रभावित मिला। आयुक्त ने संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को यूटिलिटी के काम जल्द पूरा करने और सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
छावनी में जगन्नाथ धर्मशाला की ओर से भी सड़क बनाने के निर्देश
तहत छावनी क्षेत्र में चल रहे निर्माण को गति देने के लिए आयुक्त ने जगन्नाथ धर्मशाला की ओर से भी सड़क का काम शुरू करने के निर्देश दिए। यहां अमृत-2 योजना के तहत सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। इसकी धीमी गति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
लक्ष्मी मेमोरियल से जंजीरा वाला चौराहे तक अधूरा हिस्सा पूरा होगा निरीक्षण के दौरान लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल से जंजीरा वाला चौराहे तक सड़क का बीच का अधूरा हिस्सा जल्द पूरा करने को कहा गया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि इस हिस्से का निर्माण पूरा होने के बाद मार्ग पर आवागमन शुरू किया जाए। फिलहाल अधूरी सड़क के कारण यहां यातायात प्रभावित हो रहा है।
मालवीय नगर में दोनों पट्टियों का काम साथ-साथ करने के निर्देश
मालवीय नगर में सड़क की एक पट्टी का निर्माण चल रहा है। आयुक्त ने दूसरी पट्टी का काम भी शुरू करने के निर्देश दिए। हालांकि दूसरी ओर जलप्रदाय लाइन बिछाने का काम अभी बाकी है। इसे देखते हुए जलप्रदाय विभाग और सड़क निर्माण एजेंसी के बीच समन्वय कर लाइन का काम जल्द पूरा कराने को कहा गया।
फुटपाथ पर बिना अनुमति बोरिंग, काम रुकवाया
मालवीय नगर में निरीक्षण के दौरान फुटपाथ पर बोरिंग किए जाने का मामला भी सामने आया। प्रथम दृष्टया बोरिंग सरकारी जमीन के फुटपाथ वाले हिस्से में होती दिखाई दी। आयुक्त के निर्देश पर तत्काल काम रुकवा दिया गया।
जोनल अधिकारी को मामले की जांच कर यह पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं कि बोरिंग सरकारी जमीन पर की जा रही थी या नहीं और इसके लिए नियमानुसार अनुमति ली गई थी या नहीं।
यूटिलिटी के काम पहले, फिर सड़क निर्माण में रफ्तार
मास्टर प्लान सड़क के कई हिस्सों में सड़क निर्माण के साथ सीवरेज और जलप्रदाय लाइन बिछाने का काम भी चल रहा है। यूटिलिटी कार्य पूरे नहीं होने के कारण कई जगह सड़क निर्माण की गति प्रभावित है और अधूरे हिस्सों में यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही है।
आयुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सीवरेज और जलप्रदाय लाइन जैसे जरूरी यूटिलिटी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए, ताकि सड़क निर्माण बिना रुकावट तेजी से आगे बढ़ सके।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!