खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों किलो संदिग्ध घी-पनीर जब्त; लाखों का माल सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सोमवार को शहर में बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान अधिकारियों ने करीब 535 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए से अधिक बताई गई है। टीम ने घी, पनीर, समोसे, चटनी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लिए हैं। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
चंदन नगर की डेयरी में बिना वैध निर्माण लाइसेंस हो रहा था काम
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चंदन नगर स्थित सिंध डेयरी फार्म, मुराई मोहल्ला का निरीक्षण किया। यहां पनीर, दही और घी का निर्माण करने के साथ दूध, दही, पनीर और घी का थोक एवं खुदरा कारोबार पाया गया।
जांच में सामने आया कि प्रतिष्ठान के पास खाद्य पदार्थों के निर्माण के लिए वैध लाइसेंस नहीं था। लाइसेंस केवल थोक और खुदरा विक्रय के लिए वैध पाया गया। परिसर में घी प्लेन टिन में रखा मिला, जिस पर खाद्य पदार्थ से संबंधित जरूरी जानकारी भी अंकित नहीं थी।
अधिकारियों ने घी और पनीर के नमूने जांच के लिए लिए। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर करीब 149 किलो घी और 103 किलो पनीर जब्त कर लिया गया। वैध निर्माण लाइसेंस नहीं होने पर खाद्य पदार्थों का निर्माण कार्य लाइसेंस मिलने तक बंद करा दिया गया।
पालदा में 255 किलो घी जांच रिपोर्ट तक जब्त
पालदा बारदान मंडी स्थित नारायण इंटरप्राइजेज की जांच के दौरान किंग घी और राधा माधव घी के नमूने लिए गए। मौके पर 15 किलो क्षमता के 17 डिब्बों में करीब 255 किलो घी मिला।
गुणवत्ता संदिग्ध होने पर घी को जांच रिपोर्ट आने तक जब्त कर लिया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.53 लाख रुपए बताई गई है।
सियागंज में 28 किलो घी सील
सियागंज स्थित मैसर्स कमलेश ट्रेडर्स के निरीक्षण के दौरान महीसागर घी का नमूना लिया गया। गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर करीब 28 किलो घी की 56 इकाइयां सील कर जब्त की गईं। नमूना राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
बॉयज हॉस्टल से भी लिए तीन नमूने
शिकायत के आधार पर कैलाश पार्क कॉलोनी, बड़ी ग्वालटोली स्थित आशुतोष बॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया गया। यहां कच्ची खाद्य सामग्री और तैयार भोजन के कुल तीन नमूने जांच के लिए लिए गए।
अधिकारियों ने हॉस्टल संचालक को परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश भी दिए।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार, सोमवार की कार्रवाई में कुल करीब 535 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए से अधिक है। सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अमानक पाए जाने या नियमों का उल्लंघन सामने आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!