खबर
Top News

बारिश का रौद्र रूप: नदियां उफान पर; कई रास्ते बंद, घरों में भरा पानी, स्कूलों में छुट्टी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 11:38 pm
शेयर करें:
बारिश का रौद्र रूप

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में सक्रिय बारिश के मजबूत तंत्र ने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में करीब 7 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे रेलवे ट्रैक, मंदिर, थाना और कई घरों में पानी भर गया। सेमरा क्षेत्र में करीब 200 घरों के आसपास 5 से 6 फीट तक पानी जमा होने से लोग घरों में फंसे हैं। हालात को देखते हुए भोपाल और आगर-मालवा में मंगलवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

भारी बारिश का असर सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, मंडला, ब्यावरा, बैरसिया और अकोदिया सहित कई इलाकों में देखने को मिला। कई नदियां उफान पर हैं, पुल और अंडरपास पानी में डूब गए हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

भोपाल में 200 घरों के आसपास 5-6 फीट पानी
राजधानी के सेमरा इलाके में भारी बारिश के बाद करीब 200 घरों के आसपास जलभराव हो गया। कई स्थानों पर पानी 5 से 6 फीट तक पहुंच गया है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए।

भोपाल में डैमों में भी लगातार पानी बढ़ रहा है। प्रशासन ने जलभराव वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

कलेक्टर ने रात में पहुंचकर लिया जायजा
लगातार बारिश के बीच कलेक्टर प्रियंक मिश्रा रात में ईंटखेड़ी पहुंचे और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर हालात देखे और अधिकारियों से जलनिकासी एवं प्रभावित लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने ईंटखेड़ी पुल पर आवागमन सुरक्षित बनाने के लिए दोनों ओर रेडियम संकेतक और लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा मित्र और सिविल डिफेंस की टीम को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

बेतवा और कालीसिंध नदी उफान पर
विदिशा की बेतवा और शाजापुर की कालीसिंध नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। विदिशा में बाढ़ के बीच बच्चों समेत 17 लोग फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शाजापुर में कालीसिंध नदी के उफान पर आने से आसपास के इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी और निचले इलाकों के आसपास निगरानी बढ़ाई है।

रायसेन में पुल बहा, गांवों का संपर्क टूटा
रायसेन में भारी बारिश के कारण एक पुल बह गया। घोड़ा पछाड़ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और पुल से करीब 8 फीट ऊपर पानी बह रहा है। इसके चलते कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है।

वहीं ब्यावरा में रेलवे अंडरपास में पानी भरने से करीब 25 गांवों का संपर्क टूट गया।

कई जिलों में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित
पिछले 24 घंटे में कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम में करीब 5 इंच, रायसेन में 4.9 इंच, राजगढ़ और शाजापुर में 4.5 इंच तथा सीहोर में करीब 4 इंच बारिश हुई।

भारी बारिश से सीहोर, शाजापुर, विदिशा, मंडला, ब्यावरा, बैरसिया और अकोदिया में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई रास्तों पर पानी भरने से आवागमन रोकना पड़ा है।

जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें
लगातार बारिश से किसानों को फसलों के लिए राहत मिली है। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के उफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

3 minutes ago
एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या
Top News

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

18 minutes ago
‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’
Top News

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

28 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी

36 minutes ago
नो यूपीआई डे आज
Top News

नो यूपीआई डे आज:व्यापारियों ने QR कोड पर डाला काला कपड़ा; नगद में होगा कारोबार

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Top News

जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:एक को पैर में लगी गोली

about 1 hour ago
DRI की बड़ी कार्रवाई
Top News

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

about 17 hours ago
निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा
Top News

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

about 18 hours ago
लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल
Top News

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

about 18 hours ago
दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट
Top News

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

about 19 hours ago
अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती
Top News

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

about 19 hours ago
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

about 19 hours ago
जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष
Top News

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

about 19 hours ago
दो हजार ट्रकों के थमे पहिए
Top News

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

about 19 hours ago
मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े
Top News

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

about 19 hours ago
कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री
Top News

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

about 20 hours ago
जिम से लौटते समय छात्र पर हमला
Top News

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

about 20 hours ago
आज नो कार डे
Top News

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

about 20 hours ago
संध्या यादव मेरी बेटी जैसी
Top News

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!