खबर
Top News

व्यापारी की चाकू घोंपकर हत्या: शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद; साथी पर वारदात का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 10:50 pm
शेयर करें:
व्यापारी की चाकू घोंपकर हत्या

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा इलाके में सोमवार रात शराब पीने के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। किराए के मकान में साथ रहने वाले दो साथियों के बीच कहासुनी के दौरान एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बर्तन व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

कहासुनी के बाद चाकू से किया हमला
एसीपी रूबीना मिजवानी के मुताबिक घटना बाबा यादव की गली की है। यहां 50 वर्षीय राजेश पुत्र लखन सिंह नायक अपने साथी हरिओम पुत्र नाथू बंजारा के साथ किराए के मकान में रहता था। सोमवार रात दोनों के बीच शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

इसी दौरान हरिओम ने राजेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

भाई अस्पताल लेकर पहुंचा, इलाज के दौरान मौत
घटना की जानकारी मिलने के बाद राजेश का भाई उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते राजेश की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शराब पीने के बाद हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

एक साल पहले आया था इंदौर
राजेश मूल रूप से कासगंज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह फुटकर बर्तन बेचकर अपना जीवनयापन करता था। परिजन के मुताबिक उसकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। करीब एक साल पहले वह काम के सिलसिले में इंदौर आया था और भागीरथपुरा इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
वारदात के बाद आरोपी हरिओम मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विवाद और हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत
Top News

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

about 12 hours ago
मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव
Top News

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

about 12 hours ago
हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया
Top News

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

about 13 hours ago
पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

about 13 hours ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

about 13 hours ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

about 14 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

about 14 hours ago
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

about 14 hours ago
एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

about 14 hours ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

about 14 hours ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

about 15 hours ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

about 15 hours ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

about 15 hours ago
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

about 15 hours ago
खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

about 15 hours ago
धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

about 15 hours ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

about 15 hours ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

about 15 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!