7.4 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही: 20 की मौत; सैकड़ों घायल, कई इमारतें खाली कराईं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा, बोगोटा।
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। कई इमारतों के क्षतिग्रस्त होने और कुछ के ढहने की खबर है। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।
सुबह करीब 7:30 बजे आया तेज झटका
भूकंप सोमवार सुबह स्थानीय समय के अनुसार करीब 7:30 बजे आया। तेज झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में एहतियात के तौर पर इमारतों को खाली कराया गया। भूकंप के बाद कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
400 किलोमीटर दूर था भूकंप का केंद्र
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र कोलंबिया के चोको क्षेत्र में सान जोसे देल पालमार के पास था। यह राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। भूकंप की गहराई करीब 107 किलोमीटर बताई गई है।
पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके
भूकंप के तेज झटके कोलंबिया के अलावा पड़ोसी इक्वाडोर और वेनेजुएला तक महसूस किए गए। कई इलाकों में लोग इमारतों से निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और संभावित आफ्टरशॉक्स को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है। कई इमारतों के ढहने के कारण मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटा है। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि बचाव अभियान अभी जारी है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!