खबर
Top News

परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव: बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 11:28 pm
शेयर करें:
परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव

खुलासा फर्स्ट, रांची।
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ 17 दिन से आंदोलन कर रहे हजारों छात्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया। छात्र ओल्ड विधानसभा के पास से मार्च करते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा गेट के करीब पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे। इसके बाद पुलिस ने कई बार लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। झड़प के दौरान कुछ छात्रों के सिर में चोट लगने की भी जानकारी सामने आई है।

बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र
आंदोलनकारी छात्र सुबह करीब 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास जुटे थे। यहां से बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कंटीले तारों समेत कई स्तर की बैरिकेडिंग कर रखी थी।

प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और उसे पार कर विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे।

पानी की बौछार के बाद भी नहीं हटे छात्र
स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद कई छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़े रहे। इस दौरान कुछ छात्र बैरिकेडिंग पर ही नाचते नजर आए, जबकि कुछ ने राष्ट्रगान भी गाया।

इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई बार झड़प की स्थिति बनी। छात्रों के नहीं हटने पर पुलिस को दो-तीन बार लाठीचार्ज करना पड़ा।

छात्रों ने भी पुलिस पर फेंकी बोतलें और चप्पलें
प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने पुलिसकर्मियों की ओर पानी की बोतलें और चप्पलें भी फेंकीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने के लिए बल प्रयोग किया। झड़प में कुछ छात्रों के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है।

विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के लिए छह स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पूरे इलाके की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही थी।

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता की तबीयत बिगड़ी
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो समेत छह छात्र भूख हड़ताल पर हैं। विधानसभा घेराव के दौरान देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पुलिस-प्रशासन की मदद से एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

इसके बावजूद आंदोलनकारी छात्र विधानसभा घेराव में शामिल हुए और बाद में बड़ी संख्या में छात्र स्टेडियम स्थित धरनास्थल पर पहुंच गए। यहां प्रदर्शनकारियों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है।

राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार बताते हुए उन्होंने सरकार से उनकी बात सुनने और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने की मांग की।

पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष गिरफ्तार
इधर, परीक्षा विवाद से जुड़े मामले में सीआईडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 21 जुलाई को जेपीएससी कार्यालय में छापे के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सीआईडी उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी।

17 दिन से जारी है आंदोलन
जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर छात्र पिछले 17 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांग पर अड़े हैं। सोमवार के विधानसभा घेराव के बाद भी आंदोलन खत्म नहीं हुआ है और छात्र धरनास्थल पर डटे हुए हैं।

संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 8 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 8 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 9 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 9 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 10 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 10 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 10 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 10 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 11 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 11 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 11 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 11 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 11 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 11 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 11 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 12 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 12 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 12 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!