ट्रांसफर की मांग पूरी नहीं हुई तो प्रधान आरक्षक ने उठाया कदम: सुसाइड नोट में लिखा- ‘मेरी पीड़ा किसी ने नहीं सुनी’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
सिंगरौली में स्पेशल ब्रांच में पदस्थ 35 वर्षीय प्रधान आरक्षक राकेश गंगले ने रविवार रात कार्यालय के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने लंबे समय से गृह जिले खरगोन या उसके आसपास ट्रांसफर नहीं होने और अधिकारियों द्वारा उनकी परेशानी नहीं सुने जाने का जिक्र किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट में लिखी बातों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
स्पेशल ब्रांच के कार्यालय कक्ष में फंदे पर मिले
राकेश गंगले बैढ़न स्थित स्पेशल ब्रांच में पदस्थ थे और मूल रूप से खरगोन जिले के रहने वाले थे। रविवार रात वह स्पेशल ब्रांच के कार्यालय कक्ष में मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने चादर के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सुसाइड नोट में ट्रांसफर नहीं होने की बात
पुलिस को गंगले के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने सिंगरौली से अपने गृह जिले खरगोन या आसपास के जिले में स्थानांतरण की मांग का उल्लेख किया है। नोट में उन्होंने लिखा है कि उन्होंने पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधिकारियों को कई बार आवेदन दिए और अपनी परेशानी बताई, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।
सुसाइड नोट में अधिकारियों से मुलाकात और अपनी समस्या के समाधान के लिए किए गए प्रयासों का भी जिक्र बताया जा रहा है। पुलिस अब नोट की लिखावट और उसमें दर्ज आरोपों की जांच कर रही है।
खरगोन से करीब एक हजार किलोमीटर दूर थी पदस्थापना
सुसाइड नोट के मुताबिक, राकेश गंगले ने सिंगरौली और खरगोन के बीच करीब एक हजार किलोमीटर की दूरी का जिक्र किया है। परिवार से लंबे समय तक दूर रहने के कारण वह गृह जिले या उसके आसपास पदस्थ होना चाहते थे। इसी मांग को लेकर उन्होंने कई बार स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उनके द्वारा स्थानांतरण को लेकर कब-कब आवेदन किए गए थे और उन पर विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई हुई।
परिवार को दी गई सूचना
सीएसपी ललित बैरागी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के सिंगरौली पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!