अपहरण की झूठी कहानी रच मांगी फिरौती: दी हत्या की धमकी; दो महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
युवक के अपहरण की झूठी कहानी रचकर उसके परिजनों से 2 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में देवरी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फिरौती नहीं देने पर युवक की हत्या करने की धमकी भी दी थी। मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि पांचवां आरोपी करीब दो महीने से फरार था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
जन्मदिन मनाने सागर गया था युवक
पुलिस के मुताबिक, 12 जून की रात ग्राम डोंगर सलैया निवासी राजेश पिता प्रेम जाटव ने देवरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका 21 वर्षीय बेटा पवन जाटव 9 जून को दोस्त का जन्मदिन मनाने सागर गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
11 जून को राजेश के मोबाइल पर अज्ञात लोगों का फोन आया। फोन करने वालों ने पवन का अपहरण करने की बात कही और उसे छोड़ने के बदले 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी। रकम नहीं देने पर पवन की हत्या करने की धमकी भी दी गई।
जांच में सामने आई अपहरण की झूठी कहानी
शिकायत मिलते ही देवरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मोबाइल कॉल, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचना शुरू किया। जांच के दौरान सामने आया कि अपहरण की पूरी कहानी कथित तौर पर फिरौती वसूलने के लिए रची गई थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरविंद दुबे, बलजीत सिंह, शुभम पटेल और पवन जाटव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
दो महीने से फरार था सुनील
मामले में सुनील पिता रघुवीर कुर्मी (26), निवासी झिरी (चूरामन) फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सोमवार को पुलिस टीम ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
वारदात में इस्तेमाल मोबाइल जब्त
देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि अपहरण की झूठी कहानी और फिरौती मांगने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
संबंधित समाचार

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!